भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारियों की तबीयत बिगड़ी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़ (जोधपुर). क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय कजनाऊ खुर्द में शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग को लेकर यहां के सरकारी विद्यालय पर पांच दिनों से तालाबंदी व धरना जारी है।

वहीं रविवार को ग्रामीणों का धरना पांचवे दिन भूख हड़ताल तीसरे दिन जारी रही। इनमें से दो लोगों की तबियत बिगडऩे एवं इनके द्वारा निम्बू पानी तक नहीं पीने के बावजूद अभी तक किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने इनकी सुध नहीं ली है।

सरकारी रवैये के चलते लोगों ने यहां तक चेतावनी दे डाली है, कि यदि सोमवार तक सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई, तो न केवल आंदोलन को उग्र किया जाएगा, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों के बहिष्कार करने का भी कदम उठाया जाएगा। इस बीच क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री कमसा मेघवाल ने जरूर दूरभाष पर ग्रामीणों से मामले की जानकारी लेकर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुनराम खदाव व विजय चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के कजनाऊ खुर्द स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय को इसी शिक्षण सत्र में क्रमोन्नत किया गया था और तभी से ही विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ ही वरिष्ठ अध्यापकों, लिपिक एवं दो चपरासियों के पद रिक्त हैं। साथ ही प्राथमिक सेटअप के पूर्व में लगे शिक्षकों को भी हटा दिया है। ऐसे में विद्यालय में अध्ययनरत करीब डेढ़ सौ से अधिक बच्चों का कोर्स ही शुरु नहीं हो पाया है। इस बात से बुधवार से स्कूल में तालाबंदी करने के साथ ही बेमियादी धरना भी शुरु कर दिया था।


धरने में भाजपा बावड़ी मंडल उपाध्यक्ष अर्जुनराम खदाव, वार्ड पंच जेठूदास वैष्णव, पूर्व उप सरपंच अखेसिंह भाटी, मांगीलाल मेघवाल,जेठाराम सोऊ कुम्भाराम देदड़, लिच्छमणराम सोऊ, पुरखाराम देदड़, विजय सियोल, मोहनराम मेघवाल, छोटू खान, जेठाराम जाजड़ा, किशोरराम गोदारा, रामप्रकाश सोऊ, केशाराम सोऊ, मांगीलाल सोऊ, अर्जुनराम लोल, बालूदास वैष्णव, बक्साराम लोल, मंगलाराम देदड़ समेत कई ग्रामीण एवं विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे। (निसं)

धरनार्थियों की तबीयत बिगडऩे लगी
अधिकारियों की वादाखिलाफी के खिलाफ गत शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू की थी और रविवार को लगातार तीसरे दिन भी गुमानाराम लोल, रूपाराम सोऊ, झुमराराम देदड़ (पट्टीदार), चेतनराम मेघवाल, खेताराम खदाव, कुम्भाराम मेघवाल, पपुराम देदड़, हेमाराम सियोल, बालाराम मेगवाल और एसएमसी अध्यक्ष रामनिवास देदड़ समेत एक दर्जन लोग भूख हड़ताल पर रहे। इनमें से 70 वर्षीय खेताराम खदाव व 60 वर्षीय हेमाराम सियोल सिर्फ पानी के भरोसे बैठे हैं। इन दोनों की तबीयत शनिवार से ही बिगडऩे लगी है और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर कम्पाउण्डर को बुलाकर ग्लूकोज चढ़ाया है।

 

करेंगें चुनावों का बहिष्कार
कार्यकर्ता अर्जुनराम खदाव ने बताया कि कजनाऊ खुर्द के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रहे धरने एवं भूख हड़ताल कर रहे लोगों की अभी तक सुध लेने एवं ग्रामीणों की मांगें सुनने के लिए किसी सक्षम अधिकारी या जनप्रतिनिधि के नहीं आने से ग्रामीणों में नाराजगी भी बढ़ रही है। अब ग्रामीणों ने चेतावनी दी है, कि सोमवार तक उनकी मांगें नहीं माने जाने पर आगामी विधानसभा चुनावों में मतदान का बहिष्कार करनेका भी निर्णय करेंगें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xX57b6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment