डोडा-पोस्त की तस्करी करते पिस्टल के साथ युवक को पकड़ा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़. खेड़ापा पुलिस टीम ने एक बोलेरो गाड़ी से तीन कट्टों में भरे करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही उसकी गाड़ी से एक पिस्टल व 5 जिंदा कारतूस के साथ एक लाख रूपए की नकदी भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अभी से ही जिले भर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी को रोकने एवं इस कार्य में लिप्त तस्करों की धरपकड़ के लिए ग्रामीण जिला पुलिस की ओर से विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी पुलिस थानों को विशेष सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान को लेकर खेड़ापा थानाधिकारी ओमप्रकाश कासनिया शनिवार की रात अपने इलाके में रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर के जरिए उन्हें सूचना मिली, कि क्षेत्र के पूनियों की बासनी तिराहे से एक बोलेरो गाड़ी में अवैध डोडा-पोस्त ले जाया जाएगा। मुखबिर की इस पुख्ता सूचना के आधार पर थाना प्रभारी कासनिया ने पुलिस टीम के साथ खेड़ापा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर स्थित पूनियों की बासनी तिराहे के पास नाकाबंदी की। तभी इस दौरान देर रात वहां से गुजर रही एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रुकने का इशारा किया, तो चालक इसे भगाने का प्रयास करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने कुछ ही दूर उसे पकड़ लिया। बाद में जब बोलेरो गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें प्लास्टिक के तीन कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा करीब 38 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त के साथ ही एक पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए। इसके साथ ही बोलेरो चालक खेड़ापा थाना क्षेत्र के ही उमादेसर गांव निवासी मनोज बेनीवाल पुत्र दिलीप बेनीवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तस्करी से कमाए गए एक लाख रुपए भी बरामद किए। पुलिस अधीक्षक दुष्यंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज बेनीवाल बहुत ही शातिर व चालाक प्रवृति का व्यक्ति है और लम्बे समय से अवैध डोडा-पोस्त की तस्करी से जुड़ा हुआ है। साथ ही वह तस्करी करने के लिए हरसमय अपने पास वाहन में अवैध हथियार तथा अपनी गाड़ी में सायरन भी लगाकर रखता है। ताकि कभी जरुरत पडऩे पर भीड़ में लोगों को डराकर आसानी से बचकर निकल सके।

इस मामले में खेड़ापा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी उमादेसर गांव निवासी मनोज बेनीवाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ अवैध पिस्टल रखने पर आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कासनिया के साथ हैड कांस्टेबल सुरेश, हैड कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल नरपतराम, हरसुखराम व महेश कुमार आदि शामिल थे और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजन दुष्यंत ने इस टीम को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है। (निसं)
पूर्व में भी हुई बड़ी कार्यवाही

गौरतलब है कि थाना प्रभारी ओमप्रकाश कासनिया के नेतृत्व में खेड़ापा पुलिस ने पूर्व में भी दो बार बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध डोडा-पोस्त बरामद करने की कामयाबी हासिल की थी। जिसके तहत उन्हें गत ३ जुलाई की अलसुबह एक ट्रक में प्याज के कट्टों के नीचे अवैध रूप से ले जाया जा रहा करीब 23 क्विंटल 60 किलोग्राम यानि २३६० किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद करते हुए भवाद गांव निवासी महेंद्र विश्नोई व उसके साथी विनोद विश्नोई को गिरफ्तार किया था और उनसे बरामद डोडा-पोस्त का बाजार मूल्य भी करीब सवा करोड़ रुपए आंका गया था। इसके सप्ताह भर बाद ही कासनिया व उनकी टीम ने मैलाणा-बिराई मार्ग पर एक लग्जरी कार से २० कट्टों में भरा करीब १७७ किलाग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया था। लेकिन आरोप गाड़ी छोडकर भागने में कामयाब हो गया था।
जोधपुर-नागौर हाइवे पर बढ़ी तस्करी

जोधपुर-नागौर हाइवे पर पिछले काफी समय से ट्रकों व अन्य वाहनों की मदद से अवैध डोडा-पोस्त एवं शराब की तस्करी काफी बढ़ गई है। जिसके चलते पिछले छह-सात महिनों में खेड़ापा पुलिस द्वारा इस मार्ग पर अवैध डोडा-पोस्त व शराब तस्करी को पकडऩे की करीब आधा दर्जन वारदातें सामने आ चुकी है। सूत्रों के अनुसार इस मार्ग पर नागौर से निकलने के बाद जोधपुर के नजदीक पहुंचने तक केवल एकमात्र खेड़ापा पुलिस थाना ही रोड़ पर स्थित है। ऐसे में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोग नागौर से निकलने के बाद बेखौफ होकर जोधपुर जिले में प्रवेश कर जाते हैं। वहीं कई तस्कर खेड़ापा थाने के सामने होने वाली नाकाबंदी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का भी प्रयोग करने लगे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IsIGQe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment