सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ पर जोधपुर एयरबेस आएंगे नरेन्द्र मोदी, अब चीनी घुसपैठियों को मिलेगा करारा जवाब!

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ से एक दिन पहले 28 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर आएंगे। वह तीनों सेनाओं के प्रमुखों की ‘यूनिफाइड कमाण्डर कॉन्फ्रेंस’ को संबोधित करेंगे। कमाण्डर कॉन्फ्रेंस 27 सितम्बर से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पर शुरू होगी। कॉन्फ्रेंस में जम्मू कश्मीर में सेना की ओर से आतंकियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन, चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर साझा रणनीति, हिंद महासागर व पूर्वी चीन सागर में बढ़ रही चीनी घुसपैठ को लेकर चर्चा की जाएगी। सर्जिकल स्ट्राइक की बरसी से ऐन पहले पाकिस्तानी सीमा से लगते फॉरवर्डिंग एयरबेस पर आयोजित कान्फ्रेंस का मकसद पड़ौसी मुल्क को कठोर संदेश देना है। पीएम मोदी इसके अंतिम दिन तीनों सेना प्रमुखों को संबोधित करेंगे। वह 28 सितम्बर को सिविल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट पर ही भाजपा के स्थानीय नेताओं से मिल सकते हैं। फिलहाल पीएम का जोधपुर में कोई सिविल कार्यक्रम नहीं है।

 

Read More: अमित शाह एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर, चार्टर से आएंगे जयपुर, फिर हेलीकॉप्टर से होगा प्रदेश का दौरा

 

पहली बार एयरबेस पर होगी कॉन्फ्रेंस
रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ, नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल सुनील लाम्बा, मिलिट्री ऑपरेशन के निदेशक, रक्षा सचिव सहित कई अधिकारी 27 सितंबर को कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करेंगे। वर्ष 2015 तक कमाण्डर कॉन्फ्रेंस का आयोजन केवल दिल्ली में होता था। मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद इस कॉन्फ्रेंस को दिल्ली से बाहर सैन्य क्षेत्रों में आयोजन करने का फैसला किया। इससे पहले यह कॉन्फ्रेंस नौ सेना के पोत आइएनएस विक्रमादित्य और देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में हो चुकी है। कमाण्डर कॉन्फ्रैंस के लिए पहली बार एयरफोर्स बेस का चुनाव किया गया है। जोधपुर एयरफोर्स बेस सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। यहां आसपास बीकानेर, नाल, फलोदी एयरफोर्स स्टेशन भी हैं।

 

Read More: अंधविश्वास: तीन माह की मासूम को गर्म ब्लैड से दागा, तीन दिन में डाम लगाने की दूसरी घटना



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pulhVF
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment