जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव एनएसयूआई के सुनील चौधरी ने एबीवीपी के मूलसिंह को 9 वोट से हराया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव: रात 2 बजे तक चली पुनर्मतगणना

एबीवीपी के मूलसिंह को 9 वोट से हराया

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय छात्रसंघ और विवाद का पुराना नाता रहा है। यही बड़ी वजह रही कि जहां राजधानी जयपुर सहित समूचे प्रदेश के विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ चुनाव के परिणाम शाम तक घोषित हो गए, वहीं जेएनवीयू में देर रात तक मतगणना जारी रही। यहां अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के सुनील चौधरी व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मूलसिंह राठौड़ में कड़ा मुकाबला रहा। मंगलवार देर रात तक मतगणना हुई। पांचवें और अंतिम राउंड की मतगणना में खारिज मतों को लेकर उपजे विवाद के बाद पुनर्मतगणना शुरू हुई। देर रात करीब दो बजे पुनर्मतगणना पूरी होने के बाद एनएसयूआई के सुनील चौधरी को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने मूल सिंह को 9 मतों से हराया। उन्हें रात सवा दो बजे शपथ दिलाई गई।
मूलसिंह की आपत्ति पर केवल सुनील चौधरी के मतों की पुनर्मतगणना की गई। पहले हुई मतगणना में सुनील को 4198 मत मिले थे। री-काउंटिंग में उसमें से 26 मत खारिज हो गए। वहीं दो मत मूलसिंह के खाते में चले गए। इसके बाद देर रात सवा दो बजे सुनील चौधरी 9 वोट से विजयी घोषित किए गए। एनएसयूआई समर्थकों ने देर रात पटाखे छोड़ खुशी जताई।
देर रात उपजे विवाद के बाद जेएनवीयू कुलपति राधेश्याम शर्मा मतगणना केंद्र एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे। कई कांगे्रसी नेता भी यहां पहुंचे। विवाद बढ़ता देख मतगणना स्थल के अलावा आसपास के हॉस्टलों में भी पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया। इस दौरान महेंद्रनाथ अरोड़ा सर्किल और उसके आसपास सुनील चौधरी के समर्थक बड़ी संख्या में जमा हो गए।
सूत्रों के अनुसार 538 मत खारिज किए गए। बड़ी संख्या में खारिज मतों पर एबीवीपी के मूल सिंह ने आपत्ति दर्ज करवाई। उनका आरोप था कि उनके समर्थन में दिए गए वोट ज्यादा खारिज किए गए हैं। इस बात पर विवाद गहराया तो मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. अवधेश शर्मा ने पुनर्मतगणना का फैसला लिया। इस दौरान भारी पुलिस जाब्ता के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात रहे। मतगणना में पहले दो राउंड में मूलसिंह आगे चल रहा था लेकिन तीसरे राउंड से धीरे-धीरे सुनील ने बढ़त लेनी शुरू की। 3 राउंड के बाद मूलसिंह की बढ़त करीब 330 वोट की थी, जो चौथे राउंड समाप्त होने के बाद घटकर 146 रह गई। पांचवें राउंड में सुनील चौधरी 39 मत से विजयी रहा था।
एपेक्स उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दिनेश पंचरिया ने एनएसयूआई के प्रवीण कुमार को हराया। महासचिव पद पर एबीवीपी के बबलू सोलंकी ने एनएसयूआई के सोमेश सोलंकी को हराया। संयुक्त महासचिव के पद पर एनएसयूआई के मनीष विश्नोई ने एबीवीपी के विकास प्रजापत को हराया। शोध प्रतिनिधि पद पर अर्थशास्त्र विषय के शोधार्थी श्रवण कुमार ने राजेंद्र को महज 3 वोट से हरा कर जीत दर्ज की।
किसको कितने वोट मिले
सुनील चौधरी, एनएसयूआइ: 4170
मूलसिंह राठौड, एबीवीपी : 4161
दमाराम, एसएफआइ : 662
अरविंद,एआइएसएफ : 224
नोटा : 130



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CJS96b
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment