नोट दोगुने करने का झांसा देकर बदमाशों ने शातिराना तरीके से 50 हजार हड़पे, इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

श्रीगंगानगर.

कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम बस स्टैण्ड के समीप नोट दोगुने करने का झांसा देकर पचास हजार रुपए हड़पने के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों से नकदी व बंडल आदि बरामद किए हैं। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

दस-दस हजार रुपए की दस गड्डी थमा दीं
कोतवाली पुलिस ने बताया कि 18 जीजी निवासी संगत प्रकाश पुत्र भगवान सिंह सेतिया फार्म में प्रोपर्टी का काम करता है। यहां उसके पास दो व्यक्ति आए और नोट दोगुने करने का झांसा देने लगे। पीड़ित इनकी बातों में आ गया जिसके बाद आरोपियों ने उससे पचास हजार रुपए ले लिए और उसको दस-दस हजार रुपए की दस गड्डी थमा दी। इस दौरान गड्डियां पूरी तरह पैक थीं। इसलिए उसे नोटों का अंदाजा नहीं हो पाया।

कागज नोटों के साइज में काटकर लगाए हुए थे..
संगत प्रकाश ने जब घर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। क्योंकि गड्डियों में ऊपर व नीचे तीन-चार नोट असली लगे हुए थे और अंदर कॉपी के कागज नोटों के साइज में काटकर लगाए हुए थे। इस मामले की शिकायत पुलिस को की गई। मामले में एसआई सुरेश कुमार ने आरोपियों की तलाश शुरू की। इस पर शाम को बस स्टैण्ड के समीप तीन जने लोगों को नोट दोगुने करने का झांसा देते हुए मिले। इनको पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से संगत प्रकाश के पचास हजार रुपए, कटे हुए कागजात व ऐसी ही गड्डियां मिलीं।

इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने तीन ए छोटी निवासी अमरजीत सिंह पुत्र करणसिंह, 23 जीबी विजयनगर निवासी कुलदीप सिंह पुत्र मक्खन सिंह व सात सीसी पदमपुर निवासी अंग्रेज सिंह उर्फ पिंटू पुत्र दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अन्य लोगों से हुई ठगी के मामले भी खुलने की उम्मीद है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xuTx6R
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment