4 माह पहले लिए फेरे, पत्नी सुंदर नहीं थी तो गला घोंट मार डाला; कहा-सर्पदंश से हुई मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भास्कर संवाददाता | पाली रोहट थाना क्षेत्र के ढूंढ़ली गांव में सोमवार तड़के एक नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की शादी 4 माह पहले ही हुई थी, जिसके पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से उसकी सुंदरता को लेकर पति समेत अन्य लोग उसे प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि सुंदर नहीं होने के कारण उन लोगों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर गुमराह करने के लिए पीहर पक्ष को सूचना दी कि सर्पदंश से उसकी मौत हो गई। श्मशान घाट में मृतका के गले पर चोट के निशान थे, जिसके बाद पीहर पक्ष को संदेह हुआ तो पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। मृतका तीज मनाकर ही अपने ससुराल गई थी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आईपीसी 302, 304बी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पाली सीओ सिटी छुगसिंह सोढ़ा को सौंपी है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Q3eiPv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment