फिर मिग-27 हुआ हादसे का शिकार, वायुसेना ने दिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जिले के जालेली फौजदार और देवलिया गांव के बीच स्थित रूप सिंह की ढाणी क्षेत्र में मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक फाइटर प्लेन क्रैश होने से हडक़ंप मच गया। गनीमत रहीं कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक आज सुबह जोधपुर वायु सेना स्टेशन से फाइटर पायलट की रूटीन ट्रेनिंग फ्लाइट्स के दौरान प्लेन क्रैश होने से हादसा हो गया। यह मिग-27 प्लेन था जो सिंगल पायलट जेट है। हादसे के बाद पायलट प्लेन से ऑटो इजेक्ट हो गया। सूचना मिलने पर वायुसेना का हेलीकॉप्टर ने पायलट को रेस्क्यू करके मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया है। जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर मिग-27 के अलावा सुखोई-30 कि तू 2 स्क्वायर है और मिग-27 एडवांस जेट ट्रेनर है, जिसका उपयोग शुरुआती पायलट प्रशिक्षण के दौरान करते हैं। वायुसेना ने इस मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं। इस हादसे के दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि आसमान में हुई तेज आवाज के साथ विमान जलता हुए नीचे खेत में आ गिरा। इससे तेज आवाज होने से हडक़ंप मच गया।

ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें वहां वायुसेना का एक विमान जलता हुआ दिखा। विमान गिरने से पूर्व ही पायलट ने खुद को इजेक्ट कर के जान बचा ली थी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व दमकल मौके लिए रवाना हुए। हादसे में सुरक्षित बचे दो पायलट्स को एक हेलीकॉप्टर के माध्यम से वहां से ले जाया गया है। हालांकि वायुसेना की ओर से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि करीब दो वर्ष पूर्व जोधपुर के कुड़ी भगतासनी क्षेत्र में भी वायुसेना का मिग-27 फाइटर प्लेन क्रैश हो गया था। रिहायशी क्षेत्र में हुए इस हादसे से एक घर की दीवार पूरी तरह से नष्ट हो गई थी। इस दौरान बेहोश हुए पायलट को लोगों ने राहत प्रदान की थी और सहायता पहुंचने से पहले होश में लाने के प्रयास किए थे। इस हादसे के दौरान भी ग्रामीणों ने हेलीकॉप्टर आने तक पायलट को सहायता प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wHbwHE
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment