यहां 18 साल से कम उम्र के छात्र भी दे सकते हैं वोट

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर शनिवार को मतदाता सूचियों का अस्थाई प्रकाशन किया गया। सूचियों में नाम को लेकर विश्वविद्यालयी छात्र-छात्राओं में चहल-पहल व उत्साह देखा गया। सभी संकायों और सम्बद्ध कॉलेजों में दोपहर 3 बजे तक सूचियां चस्पा की गई। छात्रसंघ चुनाव को लेकर एनएसयूआइ, एसएफआइ आदि ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घोषित कर दिए है। प्रत्याशियों के समर्थन में छात्र-छात्राओं ने भी समर्थन मांगना शुरू कर दिया है। केएन कॉलेज में छात्राओं ने शनिवार को अपने प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं, मतदाता सूची चस्पा करने के बाद छात्राएं मतदाता सूची में अपने नाम देखे। छात्रसंघ चुनाव में पहली बार मतदान करने वाली नवप्रवेशित छात्राएं भी उत्साहित नजर आई। वहीं अन्य फैकल्टियों में भी मतदाता सूचियां लगाने से छात्र-छात्राएं अपने नाम देखने में व्यस्त नजर आए।
---

छात्रों को दी हिदायत
विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेश शर्मा ने बताया कि मतदाता सूची में उल्लेखित नाम के आधार पर ही कोई छात्र किसी पद के लिए नामांकन दाखिल कर पाएगा। उसका नाम छोटा या बड़ा नहीं किया जाएगा। साथ ही चुनाव में छात्र आइकार्ड के जरिए ही मतदान कर पाएंगे। सभी आइकार्ड तैयार हो चुके हैं। प्रो. शर्मा ने छात्र नेताओं को आचार संहिता की पालना करने के निर्देश दिए। साथ ही, उनको आचार संहिता का पालन नहीं करने पर नामांकन रद्द करने की हिदायत दी।

4 सितम्बर को अंतिम मतदाता सूची
जेएनवीयू में मतदाता सूचियों का प्रकाशन 1 सितम्बर को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। चार सितम्बर को मतदाता सूचियों पर आपत्ति प्राप्त की जाएगी। इसी दिन दोपहर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रत्याशी 5 सितम्बर को नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे। इस दिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। इसके बाद शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच व आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। अगले दिन यानी छह सितम्बर को 6 नामांकन सूची का प्रकाशन होगा। प्रत्याशी इसी दिन सुबह 11 बजे से दो बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। छह सितम्बर को दोपहर 2 से शाम पांच बजे तक अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन होगा। मतदान 10 सितम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। इसके अगले दिन 11 सितम्बर को प्रदेश में एक साथ मतगणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LMrd5i
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment