फिर थमे रोडवेज के पहिए, एक दिन में लगी 15 लाख की चपत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

जोधपुर।

सरकार के अडियल रवैए से राजस्थान रोडवेज बसों के पहिए एक बार फिर थम गए। राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के तत्वावधान में रविवार देर रात 12 बजे से रोडवेज की चक्काजाम हड़ताल शुरू हुई। रविवार मध्यरात्रि और सोमवार को जोधपुर बस स्टेण्ड से एक भी बस नहीं चली और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को केन्द्रीय बस स्टेण्ड पर उग्र प्रदर्शन किया और रोडवेज की बस नहीं चलने दी। राइकाबाग स्थित रोडवेज के केंद्रीय बस स्टेण्ड पर रोडवेज कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ वादाखिलाफ ी के नारे लगाए। मंगलवार को भी रोडवेज के पहिए जाम रहेंगे। प्रदर्शन में सैंकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। गत जुलाई माह में रोडवेजकर्मियों ने 3 दिन की हड़ताल की थी। इस पर सरकार ने यातायात मंत्री युनूस खान की अध्यक्षता में मोर्चा के पदाधिकारियों से समझौता करने के लिए समिति गठित की थी, जो बेनतीजा रही।

--

इसलिए हुई हड़ताल

राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लॉयज युनियन एटक के प्रदेश सचिव लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि यातायात मंत्री युनूस खान के साथ मोर्चे के पदाधिकारियों की वेतनमान व अन्य मांगों को लेकर गत 27 जुलाई को समझौता वार्ता हुई। वार्ता के दौरान लिखित समझौतों को निर्धारित समयावधि में लागू नहीं करने के कारण हड़ताल की जा रही है। युनियन के बुधाराम डूडी ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से राज्य सरकार से सातवां वेतन आयोग लागू करने, पदोन्नति करने, नई बसों की खरीद करने, रोडवेज में विभिन्न पदों पर नई भर्ती करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे है।

-------

15 लाख की चपत

रोडवेज में हड़ताल रहने के कारण दूरदराज से आए लोगों को हड़ताल का पता नहीं था। इस वजह से यात्रियों व रेलवे की परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विशेषकर महिलाओं व बच्चों को बहुत परेशानी हुई। हड़ताल से जोधपुर डिपो में एक दिन में करीब 15 लाख रुपए राजस्व घाटा हुआ और 15 हजार यात्रीभार रोडवेज का इंतजार करता रहा। इसके अलावा, ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले यात्री भी यात्रा से अटक गए। जोधपुर डिपो डिपो में तकरीबन १११ बसें और जोधपुर संभाग में ६०० से ज्यादा रोडवेज बसों के पहिए थमे रहे।

---

मेले से आने वाली बसों को अनुमति, वापस नहीं जाने दिया

रामदेवरा मेले के लिए चल रह बसों को रामदेवरा से जोधपुर आने की अनुमति दी गई थी। लेकिन उनको वापस नहीं जाने दिया। इन्ही बसों में से एक बस हाईकोर्ट रोड पर खराब होकर रूक गई, जिसे यात्रियों ने धक्का देकर डिपो तक पहुंचाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NhSnXb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment