हमें देश में 13  करोड़ वोट मिले, फायदा हमने 22  करोड़ लोगों को पहुंचाया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़ (जोधपुर ). केंद्रीय विधि-न्याय एवं कॉरपोरेट कार्य राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने विकास कार्यों के लोकार्पण के दौरान कहा कि हमने देश में मिले वोटों से ज्यादा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। रविवार को भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों एवं सोलर लाइटों का लोकार्पण किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री चौधरी ने बुड़किया ग्राम पंचायत से शुरुआत की और इसके बाद ओस्तरां, सुरपुरा खुर्द, रड़ोद, बासनी हरिसिंह, बारनी खुर्द और रजलानी ग्राम पंचायतों का दौरा करते हुए ग्रामीणों से सघन जनसंपर्क करने के साथ ही विकास कार्यो का भी लोकार्पण किया। इस दौरान राज्यमंत्री चौधरी ने बुड़किया में आयोजित लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में जितना विकास किया है, उतना पिछले 70 साल में भी किसी सरकार ने नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी सरकार ने बिना किसी वादे के सारे विकास कार्य पूर्ण किए है। मोदी सरकार के विकास मॉडल के बारे में बताते हुए चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार को पिछले लोकसभा चुनाव में पूरे देश में करीब 13 करोड़ वोट मिले थे और आज केन्द्र सरकार ने देश भर में करीब 22 करोड़ लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया है। यह पहली सरकार है, जो केवल विकास की राजनीति करती है और कांग्रेस की तरह इधर-उधर की बातों में विश्वास नहीं करती है। चौधरी ने भाजपा सरकार के विकास मॉडल का उदाहरण देते हुए बताया कि पाली लोकसभा क्षेत्र में 10 हजार 500 करोड़ की राशि के नेशनल हाइवे के काम चल रहे हैं और यह पूरे देश में पहले नम्बर पर है। उन्होंने पाली संसदीय क्षेत्र के भोपालगढ़, बिलाड़ा और ओसियां विधानसभा क्षेत्रों में भी चल रहे सड़कों के कार्यों एवं अन्य विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में हमारा पूरा क्षेत्र विकसित क्षेत्र कहलाएगा। इस दौरान उनके साथ प्रधान चिमनसिंह चौधरी, भाजपा देहात जिला महामंत्री डॉ सोहन चौधरी, जिला मंत्री धर्माराम, भाजपा भोपालगढ़ मंडल अध्यक्ष नरसिंहराम सारण, आसोप मंडल अध्यक्ष नाहरसिंह राठौड़, बुड़किया सरपंच सरोजकंवर बजरंगसिंह राठौड़, इकाई अध्यक्ष हीराराम सारण, ओस्तरां सरपंच दानाराम सारण, बासनी हरिसिंह सरपंच भैरुसिंह कुम्पावत, सुरपुरा खुर्द सरंपच मोनिका परिहार, रड़ोद सरपंच रामेश्वरी भंवरलाल धारुका, बारनी खुर्द सरपंच दरिया अन्नाराम मेघवाल व रजलानी सरपंच फतेहराम पाड़ीवाल समेत कई अधिकारी, भाजपा पदाधिकारी, सरपंच एवं पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण भी उपस्थित थे।

वाचनालय व सोलर लाइटों का लोकार्पण

क्षेत्र के दौरे पर क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने सांसद निधि से बुड़किया ग्राम पंचायत के नादिया प्रभावती गांव में 6.10 लाख एवं ओस्तरां ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी 6.10 लाख की राशि से नवनिर्मित सार्वजनिक वाचनालयों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रयासों से क्षेत्र की बुड़किया, नांदिया प्रभावती, ओस्तरां, बासनी हरिसिंह, रड़ोद, सुरपुरा खुर्द, बारनी खुर्द व रजलानी ग्राम पंचायतों के गांवों में लगवाई गई सोलर स्ट्रीट लाइटों व अन्य निधि से हुए विकास कार्यो का भी लोकार्पण किया। साथ ही नांदिया प्रभावती में सौर लाइट व ग्राम पंचायत सुरपुरा खुर्द के राजस्व ग्राम हिंगोली में भी सांसद निधि से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। चौधरी ने इस दौरान धोरू गांव के शहीद बाबुलाल विश्नोई रामावि में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता में भी शिकरत कर खिलाड़ी छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Puoake
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment