CM राजे की गौरव यात्रा पहुंचने से पहले यहां गर्माया माहौल, भाजपाइयों ने दी सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर)।

जोधपुर के पीपाड़ सिटी पंचायत समिति के नए भवन को रियां गांव में ही बनाने का निर्णय भाजपा के गले की हड्डी बनता दिख रहा है। रियां में गत दिनों भवन निर्माण पर लगी रोक को राज्य सरकार ने बुधवार को आदेश जारी कर वापस ले लिया। इससे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के विरोध में CM Vasundhara Raje की Rjasthan Gaurav Yatra 2018 के बहिष्कार के साथ सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है।


पालिका अध्यक्ष एवं गौरव यात्रा संयोजक महेंद्र सिंह कच्छवाहा की अध्यक्षता गुरुवार को गौरव यात्रा की तैयारी बैठक हुई। इसमें पंचायत समिति भवन को मुख्यालय से अन्यत्र रियां ले जाने के मामले पर भाजपा पार्षद, नगर मंडल के साथ अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित नजर आए।


संभाग के 32 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी यात्रा
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की इन दिनों गौरव यात्रा जारी है। यात्रा अब जल्द ही जोधपुर संभाग में भी प्रवेश करेगी। इसे लेकर संभाग के भाजपा नेता और कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

 

जोधपुर शहर भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी और देहात जिला अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला के अनुसार सीएम राजे की यात्रा जोधपुर संभाग में 23 अगस्त को जैसलमेर के तनोट राय से शुरू होगी और 29 अगस्त तक संभाग के 32 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1442 किलोमीटर का सफर तय करेगी। शहर के तीनों विधानसभा में यात्रा के आगमन की तैयारियां चल रहीं हैं। यात्रा 29 अगस्त को लूणी विधानसभा क्षेत्र से जोधपुर शहर में प्रवेश करेगी।


इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर राजस्थान सरकार की एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया गया है। वहीं भाजपा की ओर से प्रदेश स्तर पर 13 जनों का पैनल बनाया गया है। इसमें जोधपुर से प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं।

 

READ: CM राजे ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कसेे तीखे तंज, कहा - "कांग्रेस को मंदिर जाना भी हमने सिखाया"

 

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2AZ9hUU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment