...गहलोत के गढ़ से CM राजे आज बजाने जा रहीं है चुनावी बिगुल, जानें BJP-CONGRESS के लिए क्यों "खास है आज का दिन"

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

प्रदेश में पार्टियों का चुनावी "टेंपल रन", BJP गौरव यात्रा का दूसरा चरण रामदेवरा और कांग्रेस की संकल्प रैली की शुरुआत आज सांवलियाजी से

 

जयपुर।

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अब घमासान की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी अभियान तेज कर दिया हैं। एक और जहां भाजपा राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण आज से जोधपुर संभाग में शुरू कर रही हैं वही दूसरी और कांग्रेस भी आज से संकल्प रैलियों की शुरूआत करने जा रही हैं।


विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे प्रदेश के दोनों प्रमुख दलों ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया हैं। जी हां एक और जहा भाजपा राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण रद्द हो जाने के बाद आज से जोधपुर संभाग में यात्रा कर रही हैं वही अब कांग्रेस भी आज से प्रदेशभर के विभिन्न संभागों में संकल्प रैली की शुरूआत करने जा रही हैं। अगर बात करे भाजपा की तो उदयपुर संभाग के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा कल से कांग्रेस संगठन महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर संभाग में जाएंगा।

 

यात्रा के दूसरे चरण की बात करें तो 24 अगस्त को जैसलमेर से शुरू होगी..जो 7 दिन बाद 2 सितम्बर को जोधपुर में खत्म होगी। इस दौरान कुल 20 सभाओं में से पहली सभा रामदेवरा में होगी। 1285 किमी की यात्रां 33 में से 32 विधानसभी क्षेत्रों में जाएंगी, जिसका 51 जगह यात्रा का स्वागत होगा। वही यात्रा जैसलमेर ,जोधपुर,पाली ,सिरोही,जालौर,बाड़मेर जिले से गुजरेगी। पिछले विभानसभा चुनाव में इस संभाग की 33 में से 30 सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। वही अगर पिछले कुछ विधानसभा चुनावों की बात की जाए तो...

हैड़र-क्या कहते हैं 5 चुनावों के आंकड़े

वर्ष - 1998
कुल सीट-32
कांग्रेस-24
भाजपा-08
कांग्रेस प्रतिशत-51%
भाजपा प्रतिशत-38 %

 

वर्ष - 2003
कुल सीट-32
कांग्रेस-08
भाजपा-23
कांग्रेस प्रतिशत-37%
भाजपा प्रतिशत-42 %


वर्ष - 2008
कुल सीट-33
कांग्रेस-16
भाजपा-15
कांग्रेस प्रतिशत-38%
भाजपा प्रतिशत-37 %


वर्ष - 2013
कुल सीट-33
कांग्रेस-03
भाजपा-30
कांग्रेस प्रतिशत-36%
भाजपा प्रतिशत-51 %

वही कांग्रेस भी प्रदेश के सभी संभागों में संकल्प रैली की शुरूआत करने जा रही हैं। कांग्रेस की पहली रैली उदयपुर संभाग में चितौड़गढ़ के सांवलियाजी में रखी गई है। मेवाड़ के इस इलाके में कांग्रेस का फोकस मुख्य रूप से आदिवासी वोटों पर है। माना जाता हैं कि इस क्षेत्र में हर बार बड़ा उलटफेर होता हैं। उदयपुर संभाग की कुल 28 सीटों में से जिस पार्टी को बढ़त मिली है उसी की प्रदेश में सरकार बनी है। वर्ष 2008 में कांग्रेस को यहा से 22 सीटे मिली थीतो राज्य में कांग्रेस सरकार बनी थी, वहीं 2013 में भाजपा ने 25 सीटों पर बाजी मारी तो सरकार भाजपा की बनी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wkxUWA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment