महिला के हाथ से चलती ट्रेन में बच्चा छूटा, पिता कूदा बचाने, दोनों सुरक्षित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

लोहावट (जोधपुर ). जैसलमेर से जोधपुर जा रही साधारण सवारी गाड़ी से मंगलवार शाम महिला के हाथ से डेढ़ साल का बच्चा छूट कर चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। बच्चे के बचाने के लिए पिता भी कूद गया, दोनों सुरक्षित है। ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली थी इस कारण उसकी रफ्तार कम थी, अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। बाद में एक मोटरसाइकिल सवार पिता एवं पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। बच्चे के टे्रन से नीचे गिरने से सिर पर मामूली चोट आई।

जानकारी के मुताबिक जैसलमेर से चलकर जोधपुर की ओर जाने वाली सवारी गाड़ी 54819 में लाठी जैसलमेर निवासी कालूराम नाई अपने डेढ़ साल के बच्चे अखिलेश एवं पत्नी के साथ लोहावट आ रहे थे। ट्रेन के शाम को करीब सवा सात-साढ़े सात बजे लोहावट पहुंचने के वक्त भीड़ को देखते हुए कालूराम गेट के पास आ गया। उसकी पत्नी बच्चे को गोद में लेकर उसके पीछे खड़ी हो गई।

ट्रेन के लोहावट में रेलवे पुल के पास पहुंचने के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचने से पहले महिला के हाथ से अचानक बच्चा छूट गया तथा ट्रेन से नीचे जा गिरा। अचानक हुए हादसे से बच्चे के पिता को कुछ भी नहीं सूझी ओर वह ट्रेन से नीचे कूद गया। बाद में दोनों को लोहावट कस्बे में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया। एकाएक हुए हादसे से बच्चा का पिता भी घबरा गया। वही ट्रेन से नीचे गिरने से बच्चे के सिर में मामूली चोट आई। अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

 

राहगीर ने पहुंचाया अस्पताल
ट्रेन से बच्चे के गिरने एवं उसके पिता के उसके पीछे कूदने के दौरान रेलवे पुल से रुपाणा-जैताणा की ओर जाने वाली सडक़ पर गंगाराम गोदारा निवासी रुपाणा-जैताणा मोटरसाइकिल से जा रहा था। उसने देखा की बच्चे के गिरने के बाद एक व्यक्ति भी ट्रेन से कूद गया। उसने बाइक को पास ले जाकर खड़ी की तथा पिता-पुत्र को संभाला।

 

बाद में बाइक से दोनों को लोहावट कस्बे में स्थित राजकीय चिकित्सालय में लेकर आया। वही जहां पर ट्रेन से बच्चा गिरा तथा उसके पिता नीचे कूदे उससे महज कुछ ही दूरी पर राजकीय चिकित्सालय स्थित है। इससे उपचार में भी देरी नहीं हुई। वही घटना की जानकारी पर अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wjGSnO
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment