जेल जाने के डर से गड्ढे भरेंगे तो पकड़े जाएंगे आवारा पशु

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

शहर की सडक़ों पर गड्ढों और आवारा पशुओं की समस्या को लेकर हाइकोर्ट सख्त है। मौखिक टिप्पणी में अफसरों को जेल जाने की बात कही है। जोधपुर शहर में भी यह दोनों प्रमुख समस्याएं हर ओर देखी जा सकती हैं। पत्रिका ने इन्हीं समस्याओं पर पड़ताल की तो कई बातें सामने आई।
शहर में दोनों प्रमुख नगरीय निकायों का दायित्व व्यवस्थाएं बेहतर करना है। नगर निगम जहां आवारा मवेशियों को पकडऩे और सडक़ें दुरूस्त करने का कार्य करता आ रहा है तो वहीं जेडीए प्रत्येक जोन में करोड़ों की राशि सडक़ों की मरम्मत को लगाने को तैयार है। लेकिन वर्तमान में हर सडक़ पर गड्ढे हैं और कई स्थानों पर तो वाहन चालकों का चलना भी दुश्वार हो जाता है। आवारा मवेशियों के कारण पहले भी कई स्थानों पर हादसे हो चुके हैं।

जेडीए खर्च करेगा ६ करोड़ राशि

वर्षा बाद शहर की सडक़ें सुधारने के लिए वार्षिक अनुबंध पर प्रत्येक जोन में करीब डेढ़ करोड़ के टैंडर लगाए गए हैं। हालांकि इस माह के अंत तक यह काम पूरा होगा इस पर संशय बरकरार है। बारिश से दो माह पहले की अवधि में करीब ३० करोड़ से अधिक की सडक़ें जेडीए ने बनाई है। जिनकी हालत भी ठीक नहीं है।

निगम ने लगाए २० करोड़ के टैंडर
नगर निगम ने सडक़ व नालियां मरम्मत के लिए २० करोड़ के टैंडर और लगा दिए हैं। इससे पहले १५ करोड़ के टैंडर भी वार्षिक रखरखाव के तहत लगाए थे। लेकिन निगम क्षेत्र में वर्तमान में सडक़ों की स्थिति खराब है। दावा है कि १५ अगस्त के बाद सडक़ों के गड्ढे भरने का काम शुरू हो जाएगा।

सडक़ पर बेचा चारा तो होगा जब्त

महापौर घनश्याम ओझा ने सख्त हिदायत दी है कि अब जोधपुर शहर की सडक़ पर कोई चारा नहीं बेचेगा। यदि कोई बेचता पाया गया तो उसका पूरा चारा नांदड़ी गोशाला ले जाकर वहां की गायों को खिलाया जाएगा। इसी के साथ नगर निगम दिन के साथ रात्रि में भी पशुओं को पकड़ेगा। महापौर ने कहा कि ज्यादात्तर गायें पशु पालकों की हैं। निगम के पकडऩे के बाद वे फिर से छुड़ा ले जाते हैं। हालांकि निगम आवारा पशु नियमित रूप से पकड़ता है। ज्यादातर खराब सडक़ें पानी इकट्टा होने वाले स्थान पर हैं। सर्वाधिक पानी भराव से ही गड्ढे पड़ते हैं। इसके लिए भी बारिश के दौर थमने और १५ अगस्त के साथ कुछ दिनों में सडक़ पर गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर देंगे।

इनका कहना...
सडक़ों के गड्ढे भरवाने के लिए जेडीए और निगम दोनों में वार्षिक रखरखाव के टैंडर लगा रखे हैं। यह काम जल्द शुरू करवाएंगे। आवारा पशुओं को पकडऩे और चारा बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करेंगे।

- दुर्गेश कुमार बिस्सा, आयुक्त जेडीए एवं नगर निगम (अतिरिक्त प्रभार), जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MDQFuM
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment