...ताे अब अटल बिहारी वाजपेयी काे हमेशा एेसे याद रखेगा जाेधपुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जयपुर। अटल बिहारी वाजपेयी एक ऐसे राजनेता थे, जो राजनीतिक दलों की परिधि से परे थे। वे तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। वाजपेयी के निधन के बाद प्रदेश में शाेक की लहर छा गर्इ है।

 

राजस्थान सरकार ने वाजपेयी के निधन पर प्रदेश में 7 दिन का राजकीय शोक और शुक्रवार का राजकीय अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। वहीं राज्य सरकार ने प्रदेश में शुक्रवार को राजकीय अवकाश घोषित करने का निर्णय किया है।

 

इसी बीच जाेधपुर शहर से एक बड़ी खबर आर्इ है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की यादों को चिर स्मृति बनाए रखने के लिए जाेधपुर महापौर घनश्याम ओझा ने नगर निगम की ओर से शहर के एक पार्क का नामकरण अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से करने की घोषणा की है।

 

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर छा गई है। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी दिल्ली पहुंच गए हैं। सैनी और चन्द्रशेखर ने कहा कि पूरा देश इस समय बहुत दुखी है।

 

इस शताब्दी के महानायक, राजनेता, अजातशत्रु के निधन पर अश्रुपूरित नेत्रों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वे जनसंघ व भाजपा के संस्थापकों में से एक थे और उन्होंने संघर्ष करके पार्टी को यहां तक पहुंचाया है। समृद्ध, सशक्त व स्वाभिमानपूर्ण भारत उनका सपना था।

 

प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने वाजपेयी के निधन को देश के लिए अपूर्णिय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी का संसद में व्यवहार सभी के प्रति समन्वय वाला रहा और उनके विजन से आज कार्यकर्ता प्रेरणा प्राप्त कर रहा है।

 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, विरमदेव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनिल कोठारी, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, अरूण अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनियां, मुकेश पारीक, पंकज मीणा, पिंकेश पोरवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़, महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा, ओंकार सिंह लखावत ने भी वाजपेयी निधन पर संवेदना व्यक्त की है। केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि अपने वचन और इरादों में अटल, हमारे बीच नहीं रहे।

 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि वाजपेयी महान नेता थे, जिन्होंने राजनीति में सैंद्धांतिक मूल्यों को महत्व देकर राजनीति की गरिमा को बढ़ाने का काम किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि वाजपेयी देश के महान सपूत थे उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। वह हमेशा अमर रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस महासचिव रूपेश कान्त व्यास ने कहा कि अटल ने हमेशा देश हित को सर्वोपरि रखा और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन के प्रदेश महासचिव कामरेड रमेश शर्मा ने वाजपेयी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MmOujd
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment