नहीं थम रहा वन्यजीवों का शिकार, अब मोटरसाइकिल पर लदे थैलों में ठूंसे मिले दो चिंकारों के शव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. करवड़ थाना क्षेत्र में गंगाणी फ ांटा के पास रविवार देर रात दो बजे मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधियों को देख चेतक गश्ती दल ने पीछा किया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस गाडी देख मोटरसाइकिल सवार कच्चे रास्ते से होकर मोटरसाइकिल की स्पीड़ बढ़ाई तो शक के आधार पर चेतक पुलिस गश्ती दल ने पीछा जारी रखा। करीब दो किलोमीटर तक पीछा करने पर मोटरसाइकिल चालक वाहन छोड़ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

चेतक फ्लाइंग चालक रामचंद्र जाट व कांस्टेबल श्यामलाल बिश्नोई ने नीचे उतरकर मोटरसाइकिल पर खून से सने दो बडे थैलों को खोलकर देखा तो उसमें दो चिंकारे ठूंसे हुए मिले। चेतक दल ने तुरंत ही शिकार प्रकरण में फ रार आरोपी व शिकार वारदात के संबंध में थानाधिकारी राजूराम को अवगत कराया। थानाधिकारी ने तुरन्त नाकाबंदी भी करवाई लेकिन शिकारी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने शिकार प्रकरण सम्बधी सूचना रात को ही वन विभाग को देकर मोटरसाइकिल सहित चिंकार को सुपुर्द कर मौका पंचनामा तैयार करवाया। वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी सरदार सिंह, सहायक वनपाल भंवरलाल सरगरा, हरिराम विश्नोई, मगाराम सैन चेनाराम, बाबूलाल चौधरी इत्यादि मय स्टाफ मौके पर मौजूद रहे। बरामद दोनों चिंकारों का पोस्टमार्टम राजकीय पशु चिकित्सालय रातानाडा में गठित तीन सदस्य बोर्ड के सदस्य डाक्टर एमएस राठौड़, डॉ. विठलेश व्यास और डा. अंजू देवल ने किया।

चिंकारा शिकार प्रकरण की सूचना पर विश्नोई टाइगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्था प्रदेशाध्यक्ष रामपाल भवाद, रामसुख बोला, शोभाराम देवडा, परसाराम सोहू सहित वन्यजीव प्रेमियों ने पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों से शिकार प्रकरण में संलिप्त फरार आरोपियों के वाहन रजिस्ट्रेशन व मोबाइल लोकशन के आधार पर नामजद कर गिरफ्तार करने व एक साथ दो चिंकारों को थैलो में ठूंस कर ले जाने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकार प्रकरण में बड़े शिकारी गिरोह के संलिप्त होने की आंशका भी जताई है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद चिंकारों में एक नर और एक मादा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि चिंकारों का शिकार बंदूक से किया गया या अन्य हथियार प्रयुक्त किया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2BuhGQk
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment