़सद़्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दिन को सभी जगह सद़्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जोधपुर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईद अंसारी, रमेश बोराणा, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सोलंकी, कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अजय त्रिवेदी, पवन मेहता, सुपारस भंडारी व आनंदसिंह चौहान और महिला कांग्रेस की शुभलक्ष्मी पुरोहित व पूर्व पार्षद जाफरान सहित बड़ी संख्या में महिलएं मौजूद थीं। शहर जिला युवा कांग्रेस व भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की ओर से शहर जिला कांग्रेस कार्यालय से राजीव गांधी स्टेच्यू सर्किल तक सद़्भावना पद यात्रा निकाली और संगोष्ठी आयोजित की। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिश जोशी व एनयूएसआई
अध्यक्ष दिनेश परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के साथ पौधरोपण किया गया। संचालन इलियास मोहम्मद ने किया। कार्यक्रम में संयोजक रामनिवास बुद्धनगर व मनीष आचार्य सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। इधर मानजी का हत्था स्थित भारत सेवा संस्थान में भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रभारी नरपतसिंह कच्छवाह ने बताया कि संस्थान में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में संस्थान के ट्रस्टी जसवंतसिंह कच्छवाह, सुनील परिहार सहित अध्ययनरत विद्याथियों, कर्मचारियों व समाजसेवियों ने भाग लिया। वहीं भारत रत्न राजीव गांधी विकास मंच की ओर से राजीव गांधी चौक स्थित प्रतिमा पर गंगाजलाभिषेक व पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिला संगठक अब्दुल कय्यूम कुरैशी ने बताया कि इस अवसर पर जोधपुर शहर जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हरेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशन पर महामंदिर तीसरी पोल के बाहर मेघ वाटिका में पौधरोपण किया गया। एमडीएम अस्पताल के जनाना विंग में भी जयंती पर सद़्भावना दिवस मनाया गया। इस मौके पर नर्सिंग अधीक्षक संपतराज चौहान, डॉ. पूनम पारख, डॉ. कल्पना, डॉ. किरण, वेदप्रकाश शर्मा, राजेन्द्र कुमार, नीलम रानी सहित कई स्टाफ के लोग मौजूद थे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा। भारत रत्न राजीव गांधी विकास मंच ने भी संस्थापक अध्यक्ष सत्यनारायण गौड़ के नेतृत्व में जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। राजीव गांधी चौक पर गंगाजलाभिषेक व पुष्पांजलि अर्पित की गई। राजीव गांधी की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। एमजीएच में भी अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीसी व्यास ने सद़्भावना दिवस पर स्टाफ सदस्यों को शपथ दिलवाई। राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान में भी सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा का आयोजन लाइब्रेरी हॉल में किया गया। इस मौके पर निदेशक असलम मेहर सहित कई स्टाफ के लोग मौजूद थे। कमला नेहरु वक्ष चिकित्सालय में उपाधीक्षक डॉ. शशिकांत, नर्सिंग अधीक्षक अनिल, रेडियोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष मोटाराम चौधरी सहित समस्त स्टाफ ने सद्भावना दिवस मनाते हुए प्रतिज्ञा ली। राजीव गांधी स्ट्डी सर्कल जोधपुर की ओर से जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ। इसमें विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर नई सड़क स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया। स्ट्डी सर्कल के समन्वयक प्रो. डीएस खीची ने राजीव गांधी को सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तार और कम्प्यूटर क्रान्ति का जनक बताया।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PpXVMU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment