शादी के लिए सवा लाख में किशोरी का सौदा करने के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। शादी कराने के नाम पर पश्चिम बंगाल की नाबालिग किशोरी का 1.20 लाख रुपए में सौदा करने के मामले में गिरफ्तार दो महिलाओं सहित सात आरोपियों को अदालत ने रविवार को जेल और बतौर स्थानीय दलाल टैक्सी चालक को दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए।

आरोपी टैक्सी चालक कमीशन के बदले शादी कराने के नाम पर आधा दर्जन से अधिक लड़कियों के सौद करा चुका है। जांच कर रहे उप निरीक्षक दिनेश के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार सरदारपुरा बी रोड पर कुम्हार समाज के मंदिर के सामने निवासी पवन प्रजापत, चौहाबो निवासी आशीष उर्फ गोपाल बाहेती, मूलत: नागौर हाल चौहाबो निवासी टैक्सी चालक चन्द्र सिंह, पश्चिम बंगाल में उगली के भदरेश्वर निवासी दीपक मेहतो, उसकी पत्नी गीता, दलाल बसंती टण्डन, उसके पुत्र विनोद टंडन व बसंती के भाई राकेश साव को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से चन्द्र सिंह को दो दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए गए।

जबकि लड़की के माता पिता दीपक मेहतो व बसंती और दुल्हे पवन प्रजापत के साथ ही अन्य सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आधा दर्जन सौदे करवाना कबूला पुलिस का कहना है कि टैक्सी चालक चन्द्रसिंह स्थानीय मध्यस्थ है।

उसने अब तक जोधपुर ही नहीं नागौर व पाली में भी पश्चिम बंगाल की आधा दर्जन लड़कियों के सौदे कराना कबूल कर चुका है। बदले में उसे सौदे की राशि के अनुरूप कमीशन मिलता था। आरोपी चन्द्र सिंह से इन लड़कियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा भी उससे कई और सौदों का खुलासा होने की उम्मीद है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vZy1qn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment