एक बाजूबंध को गिरवी रख इस गिरोह ने लगा दिया कई सुनारों को चूना, सच्चाई जान उड़ गए होश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. बाजूबंध व कानों की बालियां जोड़ी गिरवी रखकर हाथीराम का ओडा स्थित ज्वैलर से 1.88 लाख रुपए की ठगी करने की एकमात्र वारदात नहीं है। दो महिलाओं व एक व्यक्ति का यह गिरोह शहर व लूनी में चार और वारदातों को अंजाम देकर तीस लाख रुपए ऐंठ चुका है। संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज न होने से परेशान ज्वैलर पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश हुए और अलग-अलग परिवाद सौंपे। ठगों के नाम शेरसिंह, गीता नट व कमला नट बताया जाता है। इन तीनों के खिलाफ गत दिनों सदर कोतवाली थाने में मामला दर्ज हो चुका है। जिसके बाद अब पीडि़त व्यापारी सामने आ रहे हैं।

केस : 1

लूनी थानान्तर्गत भटिण्डा गांव स्थित सुनील कुमार की दुकान पर जून में शेरसिंह व दो महिलाएं पहुंची और बाजूबंध गिरवी रख 658 ग्राम सोने का मंगलसूत्र ले गए थे। जो वापस लौटकर नहीं आए। कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज होने पर सुनील लूनी थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।


केस : 2

केके कॉलोनी में रामेश्वर नगर प्रकाश सोनी की दुकान पर तीनों ठग आए और बाजूबंध रख 35.3 ग्राम सोने का रखड़ी सैट ले गए। जो एक लाख रुपए का था।


केस : 3

हेमसिंह का कटला में जैन स्थानक के पास निवासी गजेन्द्र सोनी की दुकान पर पांच साल पहले तीनों ठग आए और जेवर बनाकर ले गए। फिर कुछ दिन बाद दुबारा आए और घर में आग लगने व पुत्री का विवाह होने का बहाना बनाकर पच्चीस लाख रुपए के जेवर बनाकर ले गए, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया।


केस : 4

मोहनपुरा पुल के पास निवासी राजेश कश्यप के पास तीनों ठग सोने की चेन रिपेयर कराने आए थे। जिसे ठीक करके राजेश ने लौटा दी। इसके बाद आरोपी फिर दुकान आए और झांसे में लेकर कानों की बाली की तीन जोड़ी, तीन अंगूठी व चांदी की पायल सैट ले गए। जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LD6Ib0
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment