गेस्ट हाउस में चलता था देह व्यापार, पांच युवक व तीन युवतियां गिरफ्तार, पुलिस को देख मची खलबली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

रातानाडा थाना पुलिस ने मंगलवार देर शाम हाईकोर्ट कॉलोनी में एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर देह व्यापार का फंडा फोड़ किया और गेस्ट हाउस संचालक सहित तीन युवतियां व चार ग्राहकों को गिरफ्तार किया। देह व्यापार के लिए संचालक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद व उत्तराखण्ड के देहरादून से युवतियों को जोधपुर लेकर आया था।

भागने का प्रयास किया
आईपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुधीर चौधरी ने बताया कि कॉलोनी में श्रीइन गेस्ट हाउस में बाहर की युवतियों से देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिली। इस पर फर्जी ग्राहक बनाकर गेस्ट हाउस भेजा गया। उसका इशारा मिलते ही एसीपी चौधरी के नेतृत्व में थानाधिकारी भवानी सिंह, उप निरीक्षक डॉ गौतम डोटासरा व दिनेश लखावत ने दबिश दी, जहां कमरों में तीन युवतियां व चार युवक संदिग्ध हालात में मिले। पुलिस को देख सभी में हड़कम्प मच गया। उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

ये हुए गिरफ्तार
एसीपी की तरफ से पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गेस्ट हाउस संचालक रातानाडा में कृष्ण मंदिर के पास निवासी सौरभ पुत्र शिवप्रकाश गहलोत, बतौर ग्राहक पाली में हेमावास निवासी दिग्विजय सिंह पुत्र मदन सिंह, शहर के भीतर बड़ा मूथों का बास निवासी महिपाल पुत्र बसंतराज जैन, कबीर नगर निवासी मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद फारूख व बीजेएस निवासी राजदीप सिंह सोढ़ा पुत्र गजराज सिंह को गिरफ्तार किया गया।

अन्य लोगों के शामिल होने का अंदेशा
इसके साथ ही देह व्यापार के लिए गाजियाबाद देहरादून की लड़कियों भी गिरफ्त में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस संचालक सौरभ देह व्यापार के लिए राज्य के बाहर से लड़कियों को बुलाता है। इसमें उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश की युवतियां शामिल हैं। देह व्यापार के कारोबार में और भी लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। इस संबंध में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2w29cdV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment