जोधपुर : स्वतंत्रता दिवस पर 68 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को उम्मेद राजकीय स्टेडियम में सुबह नौ बजे आयोजित होने वाले समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 68 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

विद्यार्थी वर्ग में सम्मान
स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजस्थान सैकेण्डरी बोर्ड में जिले में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अपेक्स पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़ी भगतासनी के अश्विन कुमार, 97.67 प्रतिशत पर बादल चंद सुगन कंवर चौरडिय़ा गल्र्स उच्च माध्यमिक विद्यालय की मीनल परिहार, 97.50 प्रतिशत पर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय तिंवरी की अंकिता चौधरी, 97 प्रतिशत पर अपना उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनीत कुमार तथा आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बिलाड़ा की हिमंाक्षी चारण को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

सीनियर सैकेण्डरी विज्ञान बोर्ड में वर्ष 2017-18 में 92.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अपना विद्यालय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के मनीष चारण, 95.80 प्रतिशत अंक हासिल करने पर यादव पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ चारण, 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अपेक्स एकेडमी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की सीमा कुमारी एवं 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर अपेक्स पब्लिक स्कूल सीनियर सैकेण्डरी के सागर सम्मानित होंगे। सीनियर सैकेण्डरी कला बोर्ड में जिले में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोर्डिया की हरसिद्धी सुथार, 94.40 प्रतिशत पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ओसियंा के मोहनसिंह, 94 प्रतिशत पर वद्र्धमान जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय ओसियंा की मरूधर कंवर, वाणिज्य संकाय में 94.60 प्रतिशत पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैनपुरा के तरूण गहलोत, 94.40 प्रतिशत पर बीडीआर के अग्रवाल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के निमित पुरोहित तथा 93.60 प्रतिशत पर आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर की राशि अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान देकर सम्मानित किया जाएगा।

खेलों में यह होंगे सम्मानित
दिव्यंाग राष्ट्रीय स्तर पर फुटसल गेम उत्तराखंड हरिद्वार-2018 में कांस्य पदक प्राप्त करने पर प्रेक्षा सैनी, जिम्नास्टिक्स खेल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर नरेन कट्टा तथा मोहम्मद साबिर, वर्ष 2017 में आयोजित पैरा राष्ट्रीय स्तरीय तैराकी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर दिव्यंाग सुश्री पूरण, वर्ष 2017 में 63 वें राष्ट्रीय साफ्ट बॅाल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सुश्री फलक तथा संयुक्त भारत खेल संघ के तत्वावधान में वर्ष 2018 में तीरंदाजी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वंशिका बोहरा को सम्मानित किया जाएगा।

ये कर्मचारी होंगे सम्मानित
राजकीय आयुर्वेद औषधालय एमजीएच के डॉ. महेन्द्र कच्छवाह, जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के सहायक लेखाधिकारी महेशचन्द्र बोहरा, अधीक्षक संलग्न चिकित्सालय समूह स्कूल अॅाफ नर्सिग के नर्सिंग टयूटर मुरलीधर शर्मा, खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालेसर के चिकित्सक अघिकारी डॉ धीरज गोयल, राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पोपावास प्राथमिक शिक्षा विभाग की तरूणा पंवार, नगर निगम के अधिशासी अभियंता विनोद व्यास, सीएमएचओ के अर्बन प्रोग्राम मैनेजर डॉ रिशमजोर कौर सम्मानित होंगे।

अभियोजन अधिकारी भवानीसिंह भाटी, पशु चिकित्सा सहायक डॉ. बालकिशन सोनी तथा संभागीय आयुक्त के कनिष्ठ सहायक राजेश गजराज, नर्स ग्रेड प्रथम शंकुतला चौहान, नर्स ग्रेड प्रथम श्रीमती विमलेश घोष, सदर कानूनगो भंवरसिंह भाटी, निरीक्षक तहसील पीपाड़ के प्रहलादराम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तामम्बडिया खुर्द के अध्यापक बलदेवराम चौधरी, जिला कलक्टर के वरिष्ठ सहायक मदनसिंह पंवार सम्मानित होंगे।

मेडिकल कॅालेज के वरिष्ठ सहायक हेमंत कुमार मौर्य, संभागीय आयुक्त के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार, पुलिस आयुक्त के कनिष्ठ सहायक गजेन्द्रसिंह, नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक हनुमानराम, जेडीए के अतिक्रमण निरीक्षक संतोष पंवार, पटवारी साथिन रामाकिशन, पटवारी बाप श्रीमती मनीषा, ग्राम विकास अधिकारी तनोडिया जगदीश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी बुगड़ी श्रीमती संतोष चौधरी, जमादार बुधसिंह, मदनलाल चौधरी, कोषाधिकारी कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नवल किशोर शर्मा, सफाई कर्मचारी राजकुमार, पीएचईडी पंप चालक प्रथम अणदूसिंह, चुनाव शाखा के सहायक कर्मचारी राकेश बारासा तथा नगर निगम के सफाई कर्मचारी दीपक धारू को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

समाजसेवा में यह सम्मानित
बेटी बचाओ के क्षेत्र में कार्य करने पर श्रीमती सोनिया, डूबते हुए की जान बचाने पर दीपक सिंह टाक, पर्यावरण क्षेत्र में विवेक अग्रवाल, पीपा क्षत्रिय समाज मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान, लावारिस बच्चों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द करने पर प्रदीप अग्रवाल, हिन्दू सेवा मण्डल सरदार मार्केट गिरदीकोट, वन बंधु परिषद महिला समिति की विमला गट्टानी, मंच संचालन के लिए अरूण सिंह चौहान, ई-मित्र पर नि:शुल्क आधार कार्ड बनवाने के लिए मनोज सैन, कोरियोग्राफर के क्षेत्र में सीमा राठौड़, सरदारपुरा में ढही दो मंजिला इमारत में लोगों को मलबे से निकालने में सहयोग करने वाले रघुवीरसिंह पंवार तथा पश्चिमी राजस्थान हस्तशिल्प उत्सव में सेवा करने पर दिलीप बरमेचा को सम्मानित किया जाएगा।

जीएसटी के लिए भी सम्मान
एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड रातानाडा को जीएसटी, एसजी एसटी में सर्वाधिक दायित्व घोषित करने पर और मांग का भुगतान व विवरणी प्रस्तुतिकरण में नियमित रहने पर ओ.एस मोटर प्राइवेट लिमिटेड को सम्मानित किया जाएगा। सुनीता बाल निकेतन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल को उच्च प्राथमिक परीक्षा तथा इण्डिगो पब्लिक स्कूल को माध्यमिक परीक्षा के लिए रनिंग शील्ड प्रदान की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mh6oUr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment