जोधपुर. जोधपुर में ईद उल अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी। शहर खतीब व रूहते हिलाल चांद कमेटी के अध्यक्ष काजी मोहम्मद तय्यब ने बताया कि माहे जिल्हिज्जह का चांद रविवार को मानते हुए ईद उल अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी। चांद कमेटी ने इससे पहले रविवार को चांद नजर नहीं आने के कारण सोमवार का चांद मानते हुए 23 अगस्त को बकराईद की घोषणा की थी। प्रदेश के कई शहरों व कस्बों में 22 अगस्त को ईद उफ अजहा का ऐलान हो जाने की सूरत में रुहेत हिलाल चांद कमेटी ने शनिवार को मुफ्ती-ए-राजस्थान मौलाना शेर मोहम्मद खान की सरपरस्ती में आपात बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से 22 अगस्त को ईद उल अजहा मनाने का निर्णय लिया गया। शहर खतीब ने बताया कि ईद की नमाज सुबह 8.30 बजे जालोरीगेट ईदगाह में अदा की जाएगी।
भाईचारे से मनाएं ईद का त्योहार
सरदारपुरा थाने में शनिवार को आयोजित सीएलजी सदस्यों की बैठक में ईदुल अजहा (बकरीद) पर आपसी सौहाद्र्र व भाइचारा बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका सेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस की ओर से चलाए जा रहे पुलिस पब्लिक इंटरफेस, जन सहभागिता, साम्प्रदायिक सद्भाव, सामुदायिक पुलिस प्रभावी बीट व्यवस्था, सजग व सक्रिय पुलिस व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही व्यवस्था में और सुधार के लिए सीएलजी सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। बैठक में सीएलजी सदस्यों के साथ ही ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष व सदस्य, सरदारपुरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष व सदस्य भी उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सरिता सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। थानाधिकारी कैलाश पारीक ने बैठक का संचालन किया। सूरसागर थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) फूलचंद मीणा व थानाधिकारी मुक्ता पारीक की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें ईद के साथ ही रामदेवरा मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। सीएलजी सदस्यों ने मेले के पैदल जातरुओं के लिए पृथक व्यवस्था करने और भारी वाहनों के सुगम आवाजाही की मांग की। पुलिस ने बदमाश प्रवृत्ति के लोगों के बारे में तुरंत ही पुलिस थाने अथवा पुलिस कन्ट्रोल में सूचित करने की अपील की। इसी प्रकार, पुलिस स्टेशन देवनगर में थानाधिकारी सुमेरदान चारण की अगुवाई में आयोजित सीएलजी सदस्यों की मीटिंग में आपसी सौहाद्र्र बनाए रखने की अपील की गई।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2nPdG3n
0 comments:
Post a Comment