अहमदाबाद-जोधपुर-इंदौर के बीच जेट की नई फ्लाइट 1 सितंबर से, इंदौर की ट्रेन से 1250 रु. ज्यादा लेगी पर 15 घंटे भी बचाएगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अब जोधपुर से अहमदाबाद व इंदौर के बीच एयर कनेक्टिवटी शुरू होने जा रही है। जोधपुर एयर सेक्टर में यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा होते देख जेट एयरवेज तीनों ही शहरों के बीच आगामी 1 सितंबर से नई फ्लाइट शुरू कर रहा है। डीजीसीए तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद जेट एयरवेज ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। जोधपुर से इंदौर का ऑनलाइन टिकट शुक्रवार को 2450 रु. में मिल रहा था। वहीं अहमदाबाद का टिकट 2999 रु. में उपलब्ध था। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद जोधपुर से रोजाना आने-जाने वाली शिड्यूल फ्लाइट की संख्या 14 हो जाएगी। जोधपुर एयरपोर्ट के निदेशक जीके खरे ने बताया कि जेट एयरवेज की इंदौर व अहमदाबाद के बीच फ्लाइट 1 सितंबर से शुरू हो रही है। अहमदाबाद से यह फ्लाइट सुबह 9:50 बजे उड़कर 11:20 बजे जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से दोपहर 12:15 बजे उड़ान भरकर 1:55 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर से दोपहर 3 बजे टेक ऑफ कर अपराह्न 4:45 बजे जोधपुर लैंड करेगी। जोधपुर से यह फिर शाम 5.10 बजे उड़कर शाम 6:40 बजे अहमदाबाद उतरेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2nMi8Qc
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment