लो भाई अब कर लो व्हाट्सअप ।। भारत सरकार के आदेश पर WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की होगी सीमा

ख़ास बातें

  • WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा की टेस्टिंग हो रही है
  • "quick forward" बटन को हटाने के बारे में भी विचार
  • दुनियाभर में सबसे ज़्यादा मैसेज और वीडियो फॉरवर्ड भारत में होते हैं
WhatsApp अब मैसेज फॉरवर्ड करने की एक सीमा होगी। इस सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को जानकारी दी कि वह जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय करेगी। दरअसल, हाल के दिनों व्हाट्सऐप के ज़रिए भेजे गए अफवाहों के कारण भीड़ द्वारा दर्जनों लोगों की हत्या के कई मामले सामने आए हैं। इसके बाद से व्हाट्सऐप द्वारा ऐसा कुछ कदम उठाए जाने का अनुमान था।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वह भारत में WhatsApp पर मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा की टेस्टिंग कर रही है जहां दुनियाभर में सबसे ज़्यादा मैसेज और वीडियो फॉरवर्ड किए जाते हैं। कंपनी की योजना है कि भारत में मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा पांच कर दी जाए। इसके अलावा मैसेज के बगल में नज़र आने वाले में "quick forward" बटन को हटाने के बारे में भी विचार किया जा रहा है।

वहीं, व्हाट्सऐप के ग्लोबल वर्ज़न में कंपनी मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा 20 रखेगी। गौर करने वाली बात है कि भारत में व्हाट्सऐप का इस्तेमाल राजनीतिक पार्टियां जनता से जुड़ने के लिए करती रही हैं। जिसमें व्हाट्सऐप फॉरवर्ड मैसेज का सबसे अहम योगदान है।

इससे पहले, WhatsApp ने एक नया फीचर रोलआउट किया था जिससे यूज़र को यह पता चल जाता है कि उसको मिला हुआ मैसेज फॉरवर्ड किया गया है या नहीं। इस फीचर की झलक हमें पहले ही WhatsApp एंड्रॉयड बीटा ऐप पर मिली थी। व्हाट्सऐप के इस फीचर में मुख्य तौर पर सभी फॉरवर्ड किए हुए मैसेज में 'Forwarded' का लेबल लगा हुआ आता है। इससे कोई भी यूज़र यह जान जाएगा कि उस मैसेज को सेंडर द्वारा ही लिखा गया है, या किसी और यूज़र के भेजे मैसेज को आगे बढ़ा दिया गया है।
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment