जोधपुर: सुसाइड से पहले VIDEO बनाकर बयां किया 'दर्द', और फिर कूद गया ट्रेन के आगे- हुई मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

राजस्थान के जोधपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सुसाइड करने से पहले खुद का वीडियो बनाया। मौत को गले पहले बनाये गए इस वीडियो में इस शख्स ने अपनी आपबीती के साथ ही आत्महत्या की वजहों का भी ज़िक्र किया है।

 

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स का शव ट्रेन की पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो उसके पेंट की जेब से सुसाइड लेटर मिला। बाद में और पड़ताल की गई तो पता चला कि सुसाइड करने से पहले इस शख्स ने अपने मोबाइल फोन में भी सुसाइड करने के कारण बताते हुए रिकॉर्डिंग की है। मृतक की पहचान मुकेश चौहान के तौर पर हुई है।

 

पुलिस के अनुसार ट्रेन के आगे कूद कर युवक की मौत होने की उन्हें सूचना मिली थी। जिसके बाद शव की पेंट की जेब खंगाली गई तो उसमें सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में मृतक शख्स ने पत्नी को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया है। पत्नी के साथ ही एक अन्य पर भी आरोप लगाए गए हैं।

 

प्रारम्भिक तौर पर पुलिस इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। सुसाइड नोट में मृतक शख्स ने माता-पिता से इस हरकत करने की माफ़ी भी मांगी है। सुसाइड नोट लिखने के बाद इस शख्स ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें अपनी आपबीती का ज़िक्र किया। पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने मालाणी एक्सप्रेस के आगे कूद कर अपनी जान दे दी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KNOaIU
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment