राजस्थान में फिर GANGWAR, हथियारों से लैस दो गैंग के बदमाश हुए आमने-सामने, एक हिस्ट्रीशीटर की मौत- हड़कंप

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

जिले के भोजासर थानान्तर्गत चौतीना गांव के चौराहे पर गैंगवार के चलते हथियारों से लैस दो गैंग में फायरिंग में एक हिस्ट्रीशीटर मौत हो गई। गोलियों के छर्रे प्रधानमंत्री की सभा में जैसलमेर से जयपुर जा रही एक बस पर लगे। छर्रे लगने से तीन लाभार्थी घायल हुए हैं। जिनका नागौर में प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है।

 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजन दुष्यंत के अनुसार लक्ष्मण नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर ऊर्जाराम जाट व भोमाराम गैंग के बीच रंजिश चल रही है। देर रात चौतीना चौराहे पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। आरोप है कि ऊर्जाराम के लोगों ने पांच वाहनों से दूसरे पक्ष के वाहनों को टक्कर मारी। जिससे दूसरे पक्ष के लोग भी हमले पर उतारू हो गए।

 

दोनों पक्षों के लोगों ने हथियार निकाल लिए और एक-दूसरे पर गोलियां चलाने लगे। करीब दस राउण्ड से अधिक फायर होने की जानकारी है। एक गोली ऊर्जाराम के साथी लोहावट निवासी सुरेश खिलेरी के सीने में जा लगी। वह लहुलूहान हो गया। यह देख हमले में शामिल युवक भागने लगे। ऊर्जाराम के साथी घायल सुरेश को एसयूवी में डालकर जोधपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में उसका दम टूट गया।

 

फायरिंग का पता लगने पर आस-पास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और फरार होने वालों में शामिल नागौर जिले के डेगाना निवासी रामकुमार उर्फ रामकरण को हिरासत में ले लिया। जबकि भोमाराम व उसके साथियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

 

बताया जाता है कि मृतक सुरेश खिलेरी लोहावट थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर बारह मामले दर्ज हैं। जबकि उसकी गैंग का सरगना ऊर्जाराम भी हिस्ट्रीशीटर है और उस पर सोलह मामले दर्ज हैं। बस पर लगी गोली, छर्रे लगने से तीन घायल फायरिंग के दौरान ही जैसलमेर से एक बस लाभार्थियों को लेकर जयपुर के लिए निकल रही थी। जो जयपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की सभा में जा रही थी।

 

जैसलमेर से विधायक छोटूसिंह भी बस में सवार थे। आपस में झगड़े के दौरान एक गोली बस पर जा लगी। आगे का कांच फूट गया। गोलियों से निकले छर्रे लाभार्थी नगसिंह, मनोहर सुथार व खेताराम को जा लगे। वहां अफरा तफरी सी मच गई। चालक रोकने की बजाय बस को तेज रफ्तार से भगा ले गया।

 

तीनों यात्रियों का नागौर में प्राथमिक उपचार कराया गया है। गम्भीर घायल एक लाभार्थी को जोधपुर रैफर किया गया है। एक दिन पूर्व का विवाद व फायरिंग ग्रामीणों का कहना है कि चाडी-नागौर सीमा स्थित होटल में गुरुवार रात एक युवक की जन्मदिन पार्टी थी। हिस्ट्रीशीटर ऊर्जाराम बगैर निमंत्रण वहां पहुंच गया और आमंत्रण न देने को लेकर झगड़ा किया था। उसने अपने वाहनों से दूसरे पक्ष के वाहनों को जानबूझकर टक्कर मारी।

 

आरोप है कि उसने कुछ गोलियां भी चलाई थी। इस बीच, शुक्रवार देर रात भोमाराम व उसके साथी चौतीना चौराहे पर बैठे थे तब चार-पांच वाहनों में आए ऊर्जाराम व साथियों ने फिर वहां हमला किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ubrecf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment