बिजली गुल होते ही हवा खाने बाहर चला जाता है स्टाफ

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

संसदीय समिति ने लिया एम्स और बनाड़ सीएचसी का जायजा, एम्स में न मरीजों से बात की न वार्ड देखे

जोधपुर.

तीन दिवसीय दौरे पर आई संसदीय समिति ने रविवार को एम्स और बनाड़ सामुदायिक चिकित्सालय (सीएचसी) का जायजा लिया।

समिति के अध्यक्ष डॉ. रामगोपाल यादव की अगुवाई में समिति सदस्य निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से सुबह 9.55 बजे एम्स पहुंचे। समिति सदस्य पहले ओपीडी, इसके बाद ऑपरेशन थिएटर का जायजा लेकर महज आधे घंटे में बाहर आ गए। सदस्यों ने वही देखा जो एम्स निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा ने दिखाया। समिति सदस्य न वार्डों में गए और न मरीजों से बात की। इस दौरान कुछ सांसद तो बाहर ही खड़े रहे। यहां से एम्स के मेडिकल कॉलेज पहुंचे और एनाटॉमी सहित कई विभागों की व्यवस्थाएं देखी। सुबह 11 बजे समिति सदस्यों और एम्स प्रशासन की बैठक शुरू हो गई जो दोपहर करीब दो बजे तक चली। बैठक के बाद समिति सदस्यों ने एम्स में ही दोपहर का भोजन किया। इस दौरान उप निदेशक एनआर विश्नोई, डीसीपी अमनदीप कपूर, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अरविंद सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव भी उपस्थित थे। यहां से समिति सदस्य बनाड़ सीएचसी का जायजा लेने रवाना हो गए।

8 सदस्य ही आए

पूर्व में समिति में 31 सांसदों के जोधपुर आने की सूचना थी। लेकिन अध्यक्ष डॉ. यादव के अलावा अर्जुन लाल, मनोज राजोरिया, रोनाल्ड थापा, रीटा सरई, डॉ. के. कामराज, अशोक सिदार, विकास महात्मे ही आए।

ग्रामीणों ने खोली पोल

बनाड़ सीएचसी में संसदीय समिति के समक्ष ग्रामीणों ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। सीएचसी का जायजा लेकर बाहर निकले सांसदों की प्रतीक्षा में खड़े ग्रामीणों ने कहा, बिजली गुल होते ही स्टॉफ हवा खाने बाहर चला जाता है। जबकि प्रसूताएं वार्ड में परेशान होती रहती हैं। जनरेटर का इस्तेमाल नहीं किया जाता। यहां एक भी सिजेरियन डिलीवरी नहीं हुई और ना ही ऑपरेशन हुए हैं।

मेल वार्ड में स्वागत-सत्कार
सीएचसी के मेल वार्ड में ही संसदीय समिति का स्वागत-सत्कार किया गया। इस वार्ड में लंबे समय से एक भी मरीज भर्ती नहीं किया गया और यह बंद पड़ा है। इस दौरान चिकित्सा निदेशक डॉ. वीके माथुर, अतिरिक्त निदेशक राकेश शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव जैन, सीएमएचओ डॉ. एसएस चौधरी, आरसीएचओ डॉ. बलवंत मंडा व डॉ. रामकिशोर विश्नोई भी उपस्थित थे।

इनके कार्यालय खुले रहे

संसदीय समिति की टीम के निरीक्षण को लेकर डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध मथुरादास माथुर अस्पताल, उम्मेद अस्पताल और महात्मा गांधी अस्पताल के अलावा जिला व सैटेलाइट अस्पताल के ऑफि स भी खुले रहे।

टाइम लाइन

- 9:55 बजे संसदीय समिति एम्स पहुंची।

-10:35 बजे ओपीडी, ओटी का जायजा लेकर निकली।
-10:45 बजे टीम एम्स मेडिकल कॉलेज पहुंची।

- 11 बजे मीटिंग शुरू हुई।
- 1:55 बजे मीटिंग खत्म होने के बाद ऑडिटोरियम में लंच।

- 3:20 बजे बनाड सीएचसी का जायजा लेने रवाना।
-3:46 बजे बनाड़ सीएचसी पहुंची।

- 4:57 बजे बनाड़ सीएचसी से होटल के लिए रवाना।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tVHMF3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment