करोड़ों के विकास को दबाए बैठे रहे अफसर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

के. आर. मुंडियार .

जोधपुर.

चुनावी साल के बावजूद अफसर जिले की विभिन्न पंचायतों में करोड़ों के विकास कार्यों की राशि पर कुण्डली मारकर बैठे रहे। पंचायतराज व ग्रामीण विकास की योजनाओं के अलावा सांसद व विधायक निधि से स्वीकृत कार्यों की करोड़ों की राशि को पंचायतों में खर्च करने में भी ढिलाई सामने आई है। एक साल में जिले के विधानसभा क्षेत्रों में विधायक कोष से कुल स्वीकृत 1343 कार्यों में से 7.44 प्रतिशत और सांसद कोष से स्वीकृत 411 कार्यों में से 12.4 प्रतिशत ही पूरे हुए। उच्च अधिकारियों की प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण तिंवरी, पीपाड़, बिलाड़ा, लोहावट, देचू, बाप, मंडोर, बालेसर, लूणी ब्लॉक विकास की गति में पिछड़ गए।

जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल की बैठक के बाद गुरुवार को जिला कलक्टर रविकुमार सुरपुर ने जिला परिषद की योजनाओं की समीक्षा की। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने विकास अधिकारियों की रैंकिंग के आधार पर योजनाओं की रिपोर्ट रखी तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

प्रभारी मंत्री की मीटिंग में प्रस्तुत पीपीटी रिपोर्ट के अनुसार किसी भी योजना के पूर्ण कार्यों की प्रगति 20 प्रतिशत से अधिक नहीं रही। योजनाओं के 80 प्रतिशत स्वीकृत विकास कार्य अधूरे हंै। लम्बे समय से लबित कार्यों की यूसी व सीसी लंबित होने से व्यय के मुकाबले समायोजित राशि बहुत कम है। अब आला अधिकारी अधीनस्थ अधिकारियों की पोलपट्टी दबाने में जुट गए हैं। एक दिन पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी चतुर्वेदी ने नौ विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर बड़े अफसरों को प्रभारी मंत्री की नाराजगी से बचा लिया।

सूत्रों के अनुसार जिले में वित्तीय वर्ष 2017-18 में भी पंचायत समितियों के कार्यों की प्रगति लचर थी। तब भी जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

योजनाओं के हालात: एक नजर
1. किसान सेवा केन्द्र के कार्य

138 कुल स्वीकृत

135 वित्तीय स्वीकृति जारी

61 कार्य पूर्ण

....................

नवसृजित पंचायत भवन निर्माण
127 नवसृजित ग्राम पंचायतें

120 वित्तीय स्वीकृति जारी
16 कार्य पूर्ण

..................

गुरु गोलवकर जन भागीदारी योजना

72 कार्य स्वीकृत
65 कार्य प्रगतिरत

07 कार्य पूर्ण

................

विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना
1343 कार्य स्वीकृत

1243 कार्य प्रगतिरत

100 कार्य पूर्ण

कुल स्वीकृत राशि 1040.00 लाख

अब तक खर्च राशि- 39.64 प्रतिशत

........................

सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना
411 कुल स्वीकृत कार्य

330 कार्य प्रगतिरत

51 कार्य पूर्ण

801.11 लाख कुल स्वीकृत राशि

74.16 लाख अब तक खर्च राशि (राशि समायोजित नहीं)

....................

आगनबाड़ी निर्माण

82 कार्य स्वीकृत
56 कार्य प्रगतिरत

26 कार्य पूर्ण
................

महानरेगा

स्वीकृत..... प्रगतिरत.......पूर्ण

आगनबाड़ी- 82.......77.......26
फूड ग्रामीण गोदाम-155......129.....36

मोक्षधाम- 119........73.......14
खेल मैदान- 205........ 150 ........08

......................

इनका कहना है

पंचायतराज विकास योजनाओं में कार्य प्रगति धीमी रही। संबंधित ब्लॉकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि गति बढ़ेगी और समग्र रिपोर्ट में स्थिति सुधरेगी।
-अविचल चतुर्वेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद

 

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2mPe01v
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment