रेजीडेंट चिकित्सकों ने दिया कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर.
एसएन मेडिकल कॉलेज के अधीन चिकित्सालयों में मरीज के साथ आए परिजनों की ओर से हाथापाई जैसी घटनाओं को लेकर रेजीडेंट चिकित्सकों ने सोमवार दोपहर से कार्य बहिष्कार का अल्टीमेट दिया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंस डॉक्टर एसोसिएशन ने उम्मेद अस्पताल में बीती रात हुई घटना को लेकर अस्पताल अधीक्षक रंजना देसाई को पत्र सौंपा। पत्र में होमगार्ड से उलझने वाले आरोपी को सोमवार 2 बजे तक गिरफ्तारी नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।
एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार डॉ. हरेन्द्र भाकर, डॉ अभिषेक वर्मा, डॉ विवक झाझडिय़ा, डॉ मांगीलाल विश्नोई, डॉ. संगीता ग्रोवर आदि ने अस्पताल अधीक्षक के समक्ष चेतावनी दी कि ऐसी घटनाओंं की पुनरावृति न हो, इसलिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। घटना को लेकर रविवार दोपहर खाण्डा फलसा थाना पुलिस ने भी रेजीडेंट चिकित्सकों का सुना और अविलम्ब कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसोसिएशन ने अस्पताल प्रशासन की ओर से आरोपी के खिलाफ मामाला दर्ज करवाने की मांग की गई, लेकिन थाने में अस्पताल प्रशासन की बजाय होमगार्ड की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
गौरतलब है कि नागौर गेट क्षेत्र में नया तालाब मोती कुण्ड निवासी महिला परिजन के साथ बच्ची की जांच कराने देर रात उम्मेद अस्पताल की आपातकालीन इकाई में पहुंची। होमगार्ड ने सभी लोगों को अंदर जाने से रोक दिया। इलाज को लेकर चिकित्सक से भी कहासुनी हो गई। होमगार्ड ने बीच-बचाव किया तो परिजन हंगामा करने लगे। समझाइश करने पर परिजन व होमगार्ड उलझ गए। दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया। कुछ देर में अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर खाण्डा फलसा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजन को बाहर निकाला। इससे परिजन और गुस्सा गए और थाने के बाहर एकत्र होकर विरोध जताने लगे। पुलिस अधिकारी अस्पताल व थाने पहुंचे और समझाइश के प्रयास किए। होमगार्ड को भी थाने ले आए थेे। पुलिस के अस्पताल से भीड़ को हटाने पर परिजन ने खाण्डा फलसा थाने के बाहर जमा होकर विरोध जताया। एेहतियात के तौर पर पुलिस व आरएसी तैनात की गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KTKg1a
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment