धड़ाम आवाज आई... समझे कोई पत्थर गिरा, पीछे जाकर देखा तो खून से लतपथ युवती थी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. किलारोड की पहाडि़यों के ठीक नीचे बसा गोलनाड़ी क्षेत्र। सोमवार रात करीब पौने नौ बजे अचानक आस-पास के रहने वाले लोगों को एक धड़ाम की आवाज सुनाई दी। कई लोग एकत्रित हो गए। जो देखा वह अचम्भित करने वाला था। एक युवती हेलमेट पहने हुए गिरी थी। यह देख सभी हतप्रभ रह गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल लेकर गई। यह मकान अभय सिंह का था। उस समय घर पर बुजुर्ग महिला धापू अकेली ही घर पर थी। उसका पुत्र सब्जी लेने बाहर गया हुआ था। वह कुछ समझ पाती उससे पहले पड़ौस में रहने वाली उनकी रिश्तेदार दौड़ कर आई और कहा आपके घर के पीछे कुछ गिरा है। पहले सोचा कोई पत्थर या पेड़ की टहनी होगी। पीछे जाकर देखा तो खून से लतपथ एक जना उल्टा पड़ा था। दोनों जने डर गए। मोहल्लेवालों को एकत्रित किया और पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी - जिस मकान में पहाड़ी के ऊपर से युवती गिरी उसके पड़ोस में रहने वाली आनन्द कंवर ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ - पौने नौ बजे की बात है। वह घर में खाना बना रही थी। धड़ाम की आवाज आई जो बहुत जोरदार थी। सोचा कोई पत्थर या लकड़ी आकर गिरी होगी। पीछे जाकर देखा तो पता चला इंसान गिरा है। उलटी गिरी थी, सीधा कर देखा तो पता चला वह लडक़ी थी। इसके बाद सभी को बुलाया एकत्रित किया। पुलिस को फोन किया। पुलिस आई और अस्पताल लेकर गई।

परिजन के फोन काट रही थी मृतका

- किला रोड से गिरकर किशोरी की मौत का मामला

-पुलिस को आत्महत्या का अंदेशा

जोधपुर.
घर से नाराज होकर निकली किशोरी की किला रोड से सौ फीट नीचे गिरकर मृत्यु होने के मामले में सदर कोतवाली थाना पुलिस अभी तक किसी निष्कर्ष तक नहीं पहुंची है। पुलिस का मानना है कि किशोरी मोपेड पर किले की तरफ से नागौरी गेट आ रही थी। दुर्घटना होने पर गलत दिशा में जाकर नीचे गिरने की आशंका कम है। वह सुबह घर से निकली थी और परिजन के बार-बार फोन करने पर बात नहीं कर रही थी। एेसे में उसके जानबूझकर नीचे गिरने की आशंका अधिक है। मामले की पूरी जांच के बाद ही मृत्यु की वजह साफ हो पाएगी।

बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रवीना सिंधी सोमवार सुबह घर से बिना बताए मोपेड लेकर निकल गई थी। घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उन्होंने रवीना के मोबाइल पर कॉल भी किए, लेकिन बात नहीं हो पाई थी। पिता रात आठ बजे सदर कोतवाल थाने में गुमशुदगी लिखवाने गए थे। आधे घंटे बाद ही रवीना के किला रोड से नीचे गिरकर मरने की खबर आ गई।
पुलिस ने बताया कि बोड़ों की घाटी भण्डारियों की पोल निवासी रवीना (१७) पुत्री नंदकिशोर सिंधी का शव का मंगलवार को एमजीएच में पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सुपुर्द किया गया। इससे पहले पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2m8mGQ2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment