- प्रदेश को मिली १३ योजनाओं की सौगात में से एक जोधपुर की
- १२ करोड़ से एसटीपी अपग्रेडेशन जोधपुर. प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी का जयपुर दौरा चुनावी वर्ष होने के कारण कई मायनों में अहम माना जा रहा था। जिन १३ परियोजनाओं की सौगात मोदी ने प्रदेश को दी उनमें एक जोधपुर की है। वहीं मंच से एक बार फिर मोदी ने सकेत दे दिया कि केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री व जोधपुर सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत उनके नजदीकी हैं। जयपुर में मोदी की सभा के मंच पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, गृह मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही पांच केन्द्रीय मंत्री थे। मोदी ने सीएम वसुंधरा राजे की योजनाओं और प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के संगठन निष्ठा की तारीफ की। उन्होंने २०२२ तक किसानों की आय दोगुना करने की बात कही। साथ ही केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावतको कृषि मंत्रालय को आगे बढ़ाने का काम करने वाला बताया। उन्होंने शेखावत को इस धरती की संतान और किसानों का हितैषी बताया। का गुणगान मंच से मोदी ने प्रदेश के कई वीरों का गुणगान किया। मारवाड़ की मीरा बाई के त्याग व प्रेम के साथ ही अमृता देवी के पर्यावरण प्रेम का भी उदाहरण पेश किया।
१२ करोड़ रुपए से एसटीपी का अपग्रेडेशन
नांदड़ी स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का १२ करोड़ से जीर्णोंद्वार होगा। इस कार्य का भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को जयपुर में शिलान्यास किया। २१०० करोड़ की जिन १३ योजनाओं के जरिए प्रदेश को नई ऊंचाइयां मिलने का दावा किया जा रहा है उनमें से एक यह जोधपुर में एसटीपी अपग्रेडेशन है। यह प्लांट २००५ से संचालित हो रहा है। फिलहाल यहां पुरानी तकनीक से चल रहा है। बीओडी व सीओडी का स्तर बहुत ऊंचा था। अपग्रेडेशन के बाद बीओडी व सीओडी का स्तर नीचे रहेगा। इससे तैयार पानी खेती के लिए उपयोगी रहेगा। फिलहाल जोधपुर में तीन एसटीपी हैं, जिनमें दो सालावास और एक नांदड़ी में संचालित है। वहीं चौथा बासनी बेंदा में ७६ करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ueJEZE
0 comments:
Post a Comment