जोधपुर. जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न चौराहों व सडक़ों के सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्यकरण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। अध्यक्ष जोधपुर विकास प्राधिकरण डॉ. महेन्द्र राठौड़ के निर्देशानुसार प्राधिकरण द्वारा सडक़ों व चौराहों के निर्माण, रेस्टोरेशन, सुदृढ़ीकरण एवं सौन्दर्यरकण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। प्रो. राठौड़ व आयुक्त द्वारा विकास कार्यों का मौका निरीक्षण करने के साथ ही समयबद्धता एवं गुणवत्ता का पूरा-पूरा ख्याल रखने के निर्देश प्रदान किए गए है।
निदेशक अभियांत्रिकी सुखराम चौधरी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा समस्त जोनों में सीवर लाईन से क्षतिग्रस्त सडक़ों पर डब्ल्यूबीएम करने के बाद डामरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है। प्राधिकरण द्वारा रतन नगर, भास्कर नगर, जमना नगर, नारायण नगर, अंबिका नगर, आदर्श नगर, भवानी नगर, योद्धा रोड़, एवरग्रीन नगर सहित कई कॉलोनियों में डब्ल्यूबीएम के साथ-साथ डामरीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इसी प्रकार चौधरी ने बताया कि पृथ्वीराज नगर, सांगरिया गांव, इन्द्रा मजदूर नगर सालावास रोड़, मरूधर केसरी नगर, विरेन्द्र नगर, डालड़ा बिल्डिंग रोड़, करणी नगर, रूप विहार शिकारगढ़, गोकुल जी की प्याऊ मैन रोड़ से सुन्दर सिंह भण्डारी नगर योजना तक, झानकी नगर, श्याम नगर, पवन नगर, अरिहन्त नगर सहित सर्किट हाउस चौराहा, खेतसिंह जी का चौराहा सहित जलजोग चौराहें का कार्य प्रगतिरत है।
चौधरी ने बताया कि मिल्क मैन कॉलोनी की गली नं. 8 में पार्क की चारदीवारी का कार्य, श्री राम नगर आरटीओ कार्यालय के पीछे, सज्जन लीला विहार नगर, प्रेम नगर, डिगाड़ी, बोरानाड़ा से नेशनल यूनिवर्सिटी, बाबा रामदेव रोड़ मसूरिया, रामतल्लाई नाड़ी से मामानाड़ी रोड़, डोली खुड़ाला, झंवर बोरानाड़ा रोड़, अरणा विहार एवं झरणा विहार मुख्य रोड़ पर भी डामरीकरण एवं सडक़ों के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगतिरत है। भास्कर वाटिका, जयनारायण व्यास समाधि के पास सीवर लाईन का कार्य सहित प्राधिकरण के विभिन्न जोनों में सडक़ों, पार्कों एवं चौराहों के सौन्दर्यकरण एवं सुदृढ़ीकरण एवं विकास के कार्य गुणवत्ता का ख्याल रखते हुए को धु्रत गति से किया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ufL46b
0 comments:
Post a Comment