साढ़े चार करोड़ में थिएटर के साथ सम्राट अशोक उद्यान को देंगे नया रूप
पहले चरण में ओपन एयर थिएटर को सुधारने की कवायद
तीन अलग-अलग टैंडर जारी हुए
जोधपुर.
सम्राट अशोक उद्यान को आवासन मंडल से जोधपुर विकास प्राधिकरण को सौंपे जाने के बाद इसके विकास का खाका तैयार किया गया। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जहां ओपन एयर थिएटर के वर्क ऑर्डर भी हो गए। वहीं दो अन्य टैंडर की प्रक्रिया चल रही है। यहां कुल ४.७९ करोड़ के कार्य करवाए जाएंगे। इससे तरणताल निर्माण और जिम्नेजियम जैसे प्रोजेक्ट भी शामिल है।
अभी एेसे हैं हालात
ओपर एयर थिएटर फिलहाल बदहाल स्थिति में है। कई स्थानों पर झाडि़यां उगी है तो बैठने के स्थान भी क्षतिग्रस्त हो रखे हैं। दीवारों में दरार आ चुकी है। बिजली के पोल और फ्लोर कई स्थानों से उखड़ा हुआ है। रंग-रोगन भी फीका पड़ चुका है। इस थिएटर क्षेत्र में शाम के समय समाज कंटकों का जमावड़ा हो जाता है।
१.३९ करोड़ में फिलहाल मरम्मत
ओपन एयर थिएटर के लिए फिलहाल १.३९ करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर जारी हुआ है। इसमें थिएटर की मरम्मत और सुरक्षा मानकों पर काम किया जाएगा। सुरक्षा रैलिंग लगाना, टूटी हुई सीटिंग सुधारना, टूटा हुआ प्लास्टर और दीवारों की दरारों को भरने के साथ रंग-रोगन कार्य होगा। यह कार्य छह माह में पूरा करने का दावा किया जा रहा है।
उद्यान की दशा बदने के लिए ४.७९ करोड़
ओपन एयर थिएटर के साथ पूरे उद्यान की दशा सुधारने के लिए ४.७९ करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। एक टैंडर का वर्क ऑर्डर हुआ है, जबकि दो अन्य टैंडर प्रक्रियाधीन है।
यह काम भी होंगे
जेडीए यहां सम्राट अशोक की मूर्ति लगाने के साथ ही तरण ताल निर्माण करवाएगा। इसके अलावा जिम्नेजियम व आकर्षक लाइटिंग भी ओपन एयर थिएटर को आकर्ष बनाएगी। पिछले दो साल से आवासन मंडल और जेडीए के बीच हस्तांतरण को लेकर प्रक्रिया चलती रही।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uqG4MV
0 comments:
Post a Comment