क्राइम फाइल : सड़क हादसे, लूट, चोरी और ठगी सहित इन अपराधों ने दहलाया जोधपुर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत


जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत नागौर रोड पर निम्बा-निम्बड़ी के पास रविवार रात बोलेरो की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत और दूसरा घायल हो गया। एम्बुलेंस के न पहुंचने पर लोगों के विरोध पर पुलिस आधे घंटे बाद दोनों घायलों को थाने की जीप में डालकर महात्मा गांधी अस्पताल ले गई, तब तक एक युवक का दम टूट चुका था। हैड कांस्टेबल अमर सिंह के अनुसार मण्डोर नौ मील निवासी रवि (22) पुत्र जगदीश वाल्मीकि और पिंटू पुत्र लालाराम वाल्मीकि रात करीब नौ बजे मोटरसाइकिल पर शहर से नागौर रोड की तरफ जा रहे थे। निम्बा-निम्बड़ी के पास पहुंचने पर पीछे से तेज रफ्तार व लापरवाही से आई बोलेरो ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। सिर के बल गिरने से रवि गम्भीर घायल हो गया। आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

एक घंटे के लिए घर सूना छोड़ते ही चोरों ने हाथ साफ किए


चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत गुलाब विहार में एक घंटे के लिए मकान को सूना छोडऩा मकान मालिक के लिए भारी पड़ गया। चोरों ने दिनदहाड़े मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए। उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह के अनुसार बीआर बिरला स्कूल रोड पर गुलाब विहार निवासी संजय पुत्र कमलेश कल्ला शनिवार दोपहर 2:30 बजे मेहमान को छोडऩे के लिए बाहर गए थे। मुख्य गेट खुला था, जबकि अंदर सभी कमरों के ताले लगे थे। मेहमान को छोड़कर करीब एक घंटे बाद दोपहर 3:30 बजे वो घर लौटे तो अंदर के सभी ताले टूटे हुए थे। अलमारियां खुली पड़ी थी। उनमें रखा डेढ़-दो तोला सोना व चार सौ ग्राम चांदी के आभूषण और बीस-पच्चीस हजार रुपए गायब थे। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। फिलहाल चोरों का पता नहीं लग पाया है।

युवक की हत्या के दो अन्य आरोपी पकड़ से दूर


बांवरला में लाठी-सरियों से युवक की हत्या के मामले में फरार दो युवकों का डांगियावास थाना पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, गिरफ्त में आए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी सुरेश चौधरी के अनुसार बांवरला निवासी जितेन्द्र विश्नोई व सुरेश विश्नोई तीन दिन के रिमाण्ड पर हैं। इन्हें मंगलवार को दुबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। गांव में ही रहने वाले बीरबलराम विश्नोई व अनिल विश्नोई का सुराग नहीं लग पाया है। रिमाण्ड पर चल रहे दोनों आरोपियों से पूछताछ व अब तक की जांच में सामने आया है कि बांवरला निवासी अशोक पूनिया गांव की एक युवती से मोबाइल पर बातचीत करता था। इसका पता घरवालों को लग गया था। इस रंजिश में आरोपियों ने गत दिनों अशोक विश्नोई पर हमला कर दिया था। मथुरादास माथुर अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी। हमले में चार आरोपियों के ही शामिल होने की बात सामने आई है। साजिश में किसी अन्य के शामिल होने के संबंध में जांच की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M0SwcZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment