मोदी ले रहे नेताओं का फीडबैक, नमो एप करेगा किस्मत का फैसला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भाजपा के विधायकों और चुनाव में टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं को लम्बी दौड़ लगानी होगी। क्योंकि इस बार सीधे पीएम नरेन्द्र मोदी फीडबैक ले रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ताओं को पहले चरण में नमो एप के माध्यम से अपना फीडबैक देने के लिए कहा गया है, लेकिन अब यह आम जनता तक ले जाया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज का फीडबैक लेने के बाद अब एक कदम आगे वर्तमान विधायक और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन प्रमुख नेताओं के नाम और उनके व्यवहार के बारे में जानकारी मांगी जा रही है।

टारगेट भी दिए गए हैं

करीब एक महीने पहले केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर यह सर्वे सभी के सामने रखा गया था, लेकिन पहले यह सिर्फ नमो एप उपयोग करने वाले लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं तक सीमित था। अब नमो एप का दायरा बढ़ाने के साथ इस सर्वे-फीडबैक में आमजन को जोडऩे के टारगेट भी दिए गए हैं। औपचारिक तौर पर अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का लक्ष्य है। भाजपा की आईटी टीम अब संभाग स्तर पर बैठकें लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम १० हजार लोगों को नमो एप डाउनलोड करवाने के निर्देश दे रही है। विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे नेताओं को भी इस फीडबैक के माध्यम से मोदी की नजरों में छवि चमकाने के निर्देश दिए गए हैं।


तीन लोग प्रति विधानसभा क्षेत्र

हरविधानसभा क्षेत्र से तीन एेसे लोगों का फीडबैक लिया जा रहा है, जो सबसे ज्यादा सक्रिय हों। इनके बारे में तीन सवाल पूछे जा रहे हैं। पहला ईमानदारी-सत्यनिष्ठा में कैसे हैं, दूसरा लोगों तक पहुंच और विनम्रता कैसी है और तीसरा युवाओं व जनता में लोकप्रियता किस प्रकार है? जिस व्यक्ति के नाम पर अधिक से अधिक लोग सकारात्मक फीडबैक देंगे, चुनाव में उसकी दावेदारी उतनी ही मजबूत होगी। साथ ही राज्य के तीन नेताओं के नाम और तीन बिन्दुओं पर फीडबैक लिया जा रहा है।

विधायक-सांसद के कामकाज का आकलन

लोग अपने क्षेत्रीय विधायक और सांसद के कामकाज का फीडबैक भी दे रहे हैं। इसमें क्या वे विधायक-सांसद की पहल के बारे में जानते हैं? क्या उनसे आसानी से मिल सकते है? क्या उनके कार्यों से संतुष्ट है? और अंत में क्या वे समस्याओं का समाधान करते हैं? इन सवालों के आधार पर ही 2018 और 2019 के चुनावों में वर्तमान जनप्रतिनिधियों का भविष्य तय होगा।


यहां लिया जा रहा फीडबैक

प्रधानमंत्री मोदी की वेबसाइट के साथ ही नमो एप के माध्यम से यह फीडबैक लिया जा रहा है। एक ईमेल आईडी से एक बार ही फीडबैक दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री की निजी आईटी टीम ही इसकी सीधे मॉनिटरिंग भी कर रही है।

किस क्षेत्र में कैसा काम?

भाजपा आईटी सेल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज व्यास ने बताया कि केंद्र सरकार का कामकाज चिकित्सा, रोजगार, ग्रामीण विद्युतीकरण, किसान समृद्धि, भ्रष्टाचार के खिलाफ, स्वच्छ भारत, सड़क निर्माण, हवाई सेवा, गरीबी उत्थान, राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सुरक्षा और आर्थिक सुधार में कैसा रहा, यह भी जनता से पूछा जा रहा है। अंत में २०१९ के आम चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता बनने का विकल्प भी दिया जा रहा है।
---

इनका कहना है...
नमो एप पर फीडबैक सर्वे चल रहा है। यह पूरे देश में एक समान है। निश्चित तौर पर इसके परिणाम का चुनावों पर असर होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से तीन दावेदारों के साथ सरकार के कामकाज का भी फीडबैक ले रहे हैं।

- अविनाश जोशी, प्रदेश संयोजक, भाजपा आईटी सेल

 

www.narendramodi.in/downloadapp





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zgqHvj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment