डांगियावास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्मित स्व रामेश्वर जी रोज स्मृति जल मंदिर में आज नवयुवक मंडल डांगियावास द्वारा शीतल जल का वाटर कूलर भेंट किया गया । कार्यक्रम सयोजक चेनाराम डूकिया ओर दिलखुश विश्नोई ने बताया कि यह वाटर कूलर डांगियावास के युवा साथियो के सहयोग से स्कूल के विधार्थियो को शीतल जल उपलब्ध करवाए जाने के उद्देश्य से लगाया गया है । ओम डाँगी ने कहा कि गांव के युवा वर्ग को राजकीय स्कूल के विकास में सहयोग करना चाहिये ताकि विद्यार्थियों को अधिकाधिक सुविधाएं मिल सके ओर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सके। इस अवसर पर प्रिंसिपल श्रीमती पुष्पा मीणा ने सभी ग्रामवासियों का आभार जताया और उम्मीद जताई की भविष्य में जब भी जरूरत पड़ेगी, ग्रामवासियों का सहयोग मिलेगा । इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के साथ साथ प्रवीण डाँगी,विक्रम सिंह, मेहन्द्र डूकिया, युवा नेता मनोहर कागट,विजय खेरिया,श्रवण डिंडा, दिनेश कागट ओर ग्रामवासी मौजूद थे।
Ykp
Contact for news 9814439677
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment