ट्रक में भरकर ले जा रहे थे सवा करोड़ का डोडा-पोस्त, पुलिस ने दबोचा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़/खेड़ापा. खेड़ापा थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तस्कर यह डोडा-पोस्त ट्रक में प्याज के कट्टों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे। डोडा-पोस्त की बाजार मूल्य के हिसाब से कुल कीमत करीब सवा करोड़ रुपए बताई जा रही है।

खेड़ापा थाना प्रभारी ओमप्रकाश कासनिया ने बताया कि सोमवार रात्रि को करीब दो-ढाई बजे मुखबिर के जरिए उन्हें सूचना मिली कि नागौर से जोधपुर की ओर जा रहे प्याज के कट्टों से भरे एक ट्रक में अवैध रूप से भारी मात्रा में डोडा-पोस्त की तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस पर खेड़ापा पुलिस ने नाकाबंदी शुरु कर दी सुबह करीब चार बजे नागौर की तरफ से आ रहे ट्रक को रुकने का इशारा किया, तो ट्रक चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ और ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें भरे गए प्याज के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में छुपाया गया डोडा-पोस्त बरामद किया गया। इस पर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक भवाद गांव निवासी महेंद्र विश्नोई व उसके साथी विनोद विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। बरामद डोडा-पोस्त करीब 23 क्विंटल 60 किलोग्राम पाई गई है और इसका बाजार मूल्य के हिसाब से कीमत भी करीब सवा करोड़ रुपए मानी जा रही है। अवैध डोडा-पोस्त बरामद करने की सूचना पर ओसियां वृत्ताधिकारी सरदारदान चारण भी खेड़ापा थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली। (निसं)
थाने में पसरा प्याज, परिसर बना मंडी

पकड़े गए ट्रक को जब पुलिस थाने में लाकर खाली किया गया। तो उसमें भरे प्याज व डोडा पोस्त को रखने की जगह ही नहीं बच पाई। इस पर पुलिस ने थाने के बाहर मुख्य गेट के सामने और चारदीवारी के अंदर पहले प्याज के कट्टों को खाली करवाया। इससे पूरे थाना परिसर प्याज मंडी की तरह नजर आने लगा। वहीं इसके बाद में थाना परिसर के अंदर ट्रक से बरामद किए गए डोडा-पोस्त को खाली करके इसका तौल किया गया। बरामद डोड़ा-पोस्त को तुलाई करने में ही करीब तीन-चार घंटों का समय लग गया और गांव से बड़े कांटे-बाट लाकर तुलाई करनी पड़ी।

जोधपुर-नागौर हाइवे पर बढ़ी तस्करी

जोधपुर-नागौर हाइवे पर पिछले काफी समय से ट्रकों व अन्य वाहनों की मदद से अवैध डोडा-पोस्त एवं शराब की तस्करी काफी बढ़ गई है। खेड़ापा पुलिस द्वारा इस मार्ग पर अवैध डोडा-पोस्त व शराब तस्करी को पकडऩे की करीब आधा दर्जन वारदातें सामने आ चुकी है। इस मार्ग पर नागौर से निकलने के बाद जोधपुर के नजदीक पहुंचने तक केवल एकमात्र खेड़ापा पुलिस थाना ही रोड पर स्थित है। ऐसे में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले लोग नागौर से निकलने के बाद बेखौफ होकर जोधपुर जिले में प्रवेश कर जाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2u1Be7S
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment