जोधपुर
इन दिनों कई इलाकों में छोटी- छोटी बातों को लेकर विवाद देखने को मिल रहे है। कभी जमीन को लेकर तो कभी पैसों को लेकर अक्सर ही दो गुटों में विवाद छिड़ रहा है। शहर के सबसे संवेदनशील माने जाने वाली सूरसागर के व्यापारियों का मोहल्ला में बीती रात एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां देर रात पांच रुपए की किराए को लेकर उपजे विवाद में दो गुटों के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस व आरएसी को तैनात किया गया है। देर रात तक स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई थी। फिलहाल दोनों गुटों की तरफ से अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
किराए के पांच रुपए को लेकर दो गुट आमने-सामने
थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार शहर के निकटवर्ती क्षेत्र से एक व्यक्ति सिटी बस में सवार होकर रात को व्यापारियों का मोहल्ला पहुंचा, जहां पांच रुपए किराए को लेकर उसका कंडक्टर से विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे से झगडऩे लगे। यह देख मोहल्ले में दोनों गुटों के लोग भी वहां आ गए। पहले से संवेदनीशल क्षेत्र में दोनों गुटों के आमने-सामने होते ही स्थित तनावपूर्ण होने लगी।
READ: अंजान शख्स को बैंक डिटेल बताने से पहले इस खबर को जरूर पड़ लें,कहीं आपके साथ न हो जाएं ऐसा ...
पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के प्रयास किए। बाद में एेहतियात के तौर पर आरएसी तैनात की गई। पुलिस के अधिकारी व्यापारियों का मोहल्ला पहुंचे और गश्त की। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है। दोनों पक्षों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। न ही कोई गिरफ्तार है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KAOlYA
0 comments:
Post a Comment