जोधपुर. नई भर्तियों की शृंखला में इस बार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ने खुशखबरी दी है। इस बार एम्स ने डॉक्ट्र्स के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। इससे चिकित्सा क्षेत्र के लोगों में खासी प्रसन्नता है और उज्जवल भविष्य के लिए उम्मीद जागी है। जानकारी के अनुसार एम्स ने फैकल्टी की कमी को पूरा करने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। जोधपुर एम्स ने 33 विभाग के लिए 25 प्रोफेसर, 18 अतिरिक्त प्रोफेसर, 18 सह प्रोफेसर और 12 सहायक प्रोफेसर पद के लिए भर्तियां निकाली हैं। इनमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि नई गाइडलाइन के अनुसार हर तीन माह में फैकल्टी पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी कर भर्तियां करनी हैं। यह भी इसी प्रक्रिया का हिस्सा है। वर्तमान में एम्स जोधपुर में करीब 149 फैकल्टी हैं।
इन विभागों में रिक्त पदों पर निकली हैं भर्तियां
एनेस्थिसिया में 1 प्रोफेसर, जैव रसायन विज्ञान विभाग में 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग में 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, कार्डियोलॉजी में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर और 1 सहायक प्रोफेसर, त्वचा विज्ञान विभाग में 1 प्रोफेसर, विकिरण निदान में 2 प्रोफेसर और 1 प्रोफेसर, ईएनटी विभाग में 1 प्रोफेसर, एंडोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबोलिज्म में 1 प्रोफेसर और 1 सह प्रोफेसर, न्यायिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान विभाग में 1 प्रोफेसर, गैस्टोएंट्रोलॉजी विभाग में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, 1 सह प्रोफेसर, सामान्य चिकित्सा विभाग में 1 सहायक प्रोफेसर, अस्पताल प्रशासन विभाग में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, मेडिकल ऑन्कोलॉजी हिमेटोलॉजी में 2 प्रोफेसर, 2 अतिरिक्त प्रोफेसर, 2 सह प्रोफेसर, सूक्ष्म जीव विज्ञान में 1 प्रोफेसर, नियोनेटोलॉजी में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, 1 सह प्रोफेसर और 2 सहायक प्रोफेसर, नेफ्रोलॉजी में 1 प्रोफेसर, 1 सह प्रोफेसर, न्यूरोलॉजी में 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, 1 सहायक प्रोफेसर, न्यूरो सर्जरी में 1 सहायक प्रोफेसर, न्यूक्लियर मेडिसिन में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, 1 सह प्रोफेसर, 2 सहायक प्रोफेसर, स्त्री एवं प्रसूति रोग में 1 प्रोफेसर, हड्डी रोग में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, 1 सह प्रोफेसर, शिशु रोग में 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, वित्त विभाग एवं लैब मेडिसिन विभाग में 1 सह प्रोफेसर, शारीरिक चिकित्सा एवं दैहिक पुनर्वास विभाग में 1 प्रोफेसर, शरीर क्रिया विज्ञान विभाग में 1 सहायक प्रोफेसर, श्वसन रोग विभाग में 1 प्रोफेसर 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, विकिरण चिकित्सा विभाग में 1 प्रोफेसर, सर्जिकल गेस्ट्रो एंट्रोलॉजी में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, 4 सह प्रोफेसर, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, 4 सह प्रोफेसर, 1 सहायक प्रोफेसर, संक्रमण चिकित्सा एवं रक्तकोष विभाग में 1 सह प्रोफेसर, यूरोलॉजी में 1 प्रोफेसर, 1 अतिरिक्त प्रोफेसर, दुर्घटना एवं आपातकालीन विभाग में 2 सह प्रोफेसर।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2v8dbo5
0 comments:
Post a Comment