पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

डायरेक्ट्रेट ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस की बिहार-झारखंड यूनिट ने पहले पूछताछ करने बुलाया, फिर जमशेदपुर में अरेस्ट किया जोधपुर. बिहार-झारखंड की जीएसटी इंटेलीजेंस यूनिट ने जोधपुर के स्क्रैप व्यापारी को करीब 10.5 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। भीतरी शहर में रहने वाले दिनेश व्यास नाम के इस व्यापारी पर जोधपुर व गांधीधाम में तीन फर्जी फर्म बनाकर फर्जी बिलों से इनपुट टैक्स क्रेडिट उठाने का आरोप है। इंटेलीजेंस की जांच में इन तीनों फर्माें के नाम से पेश हुए बिलों के सामान की सप्लाई कहीं नहीं मिली। यानी न तो स्क्रैप खरीदा गया और न ही उसे किसी को बेचा गया, सिर्फ फर्जी बिल ही काटे गए। जीएसटी चोरी के मामले में जोधपुर के किसी व्यापारी की यह पहली गिरफ्तारी है। जीएसटी इंटेलीजेंस विंग, जमशेदपुर (झारखंड) के डिप्टी डायरेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को व्यापारी दिनेश व्यास (51) को पकड़ा था। लगभग 10 करोड़ रु. की जीएसटी चोरी के मामले में उसे जमशेदपुर में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। पूछताछ के दौरान वह सामान मंगवाने के बारे में...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JZ5Rk4
This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
0 comments:
Post a Comment