तारक मेहता सीरियल ने बदल दी मेरी जिंदगी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अरविन्द सिंह राजपुरोहित
बासनी (जोधपुर).

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू सेना की सोनू झील मेहता रविवार को एक कार्यक्रम के सिलसिले में जोधपुर पहुंची। इस दौरान पत्रिका से बातचीत में मेहता ने छोटे पर्दे पर अभिनय की दुनिया व निजी जिंदगी से जुड़े राज साझा किए।

सवाल- अभिनय की दुनिया में कैसे आना हुआ?
जवाब- मैं बचपन से ही फिल्में ज्यादा देखा करती थी। उसी दौरान बचपन से ठान लिया था कि मुझे टीवी पर आना है। बस यही सोचकर अभिनय करना शुरु किया।

सवाल- तारक मेहता सीरियल के बाद जिंदगी में क्या बदलाव आया?
जवाब- तारक मेहता सीरियल के लिए मंैने एक बार ऑडिशन दिया था। उसके दो माह बाद मुझे शूटिंग के लिए बुलाया गया। बस यहीं से ही मेरी जिंदगी बदल गई।


सवाल- टीवी इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है कि महिला कलाकार को भेदभाव का शिकार होना पड़ता है?
जवाब- मुझे इंडस्ट्री में हमेशा सम्मान मिला है। साथी कलाकारों से लगाकर मेकअप आर्टिस्ट तक सभी ने मेरा खूब सहयोग किया है। इसलिए मैं नहीं मानती कि इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता है। क्योंकि व्यक्तिगत रुप से मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।

सवाल-छोटे पर्दे के कलाकारों के बारे में कहा जाता है कि वो छोटे कलाकार हंै, लेकिन आप क्या मानती हंै?
जवाब- छोटा पर्दा हो या बड़ा पर्दा जो लोगों का प्यार मिलता है उससे तय होता है। क्योंकि तारक मेहता सीरियल में उन्हें अभिनय करते दस साल होने को आए हैं। इस दौरान दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इसलिए मेरा मानना है कि कोई भी परदा छोटा नहीं होता।

सवाल- बेटियों को लेकर अभिभावकों से क्या कहना चाहेंगी?
जवाब- अभिभावकों से कहना चाहूंगी कि सभी अपनी बेटियों को भी उनकी रुचि के क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित करें। उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करें व बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाएं।

 

 

सवाल- अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पूर्व व अब तक परिवार का कितना सपोर्ट रहा है।
जवाब- अभिनय की दुनिया में आने के लिए मेरे परिवार का बहुत योगदान रहा। जब मैं शूटिंग करने के लिए जाती थी तो मेरे माता पिता अपना काम छोड़कर मुझे शूटिंग के लिए लेकर आते।


सवाल- छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आने की कोई योजना?
जवाब- अभी इसके बारे में सोचा नहीं है, मौका मिला तो जरुर बड़े पर्दे पर आना चाहूंगी।

सवाल- अभिनय के अलावा और क्या पसंद है?
जवाब- मुझे डांस करना बहुत पसंद है। इसलिए मैं अभी भी समय निकालकर डांस क्लास जाती हूं। इसके अलावा मुझे पेंटिंग करने का भी शौक है।

सवाल-अभिनय के अलावा पढ़ाई में भी आप इंटेलिजेंट है। दोनों में तालमेल कैसे बैठाती हैं?
जवाब- इसके लिए स्कूल व प्रोडक्शन हाउस दोनों का बहुत सहयोग रहा है। मैं पढ़ाई में अच्छी थी। इसलिए स्कूल से भी मुझे शूटिंग के लिए छुट्टी मिल जाया करती थी। वहीं कई बार बुक्स भी सेट पर लेकर जाती थी। जहां अपने समकक्ष कलाकारों के साथ पढ़ाई किया करती थी।

सवाल- अभिनय कला की दुनिया में आने वाले नए कलाकारों के लिए क्या संदेश देना चाहेंगी?
जवाब- आप अपने लक्ष्य को अगर फॉलो करोगे तो लक्ष्य जरुर हासिल होगा। वर्तमान में अभिनय के क्षेत्र में आने के लिए लोगों में रुचि है, लेकिन कई बार रोल नहीं मिलने से वो अभिनय क्षेत्र छोड़ देते हैं। इसके लिए उन्हें कहना चाहूंगी कि अपनी काबिलियत व भगवान पर भरोसा रखें। सब अच्छा होगा।

सवाल-प्रथम बार जोधपुर आई हैं? शहर में क्या देखना पसंद करोगी?
जवाब- शहर के उम्मेद भवन पैलेस के बारे में मेरी दोस्त से सुन रखा है। वो हमेशा कहती है कि उसे जोधपुर के उम्मेद पैलेस में ही शादी करनी है। इसलिए मुझे भी उम्मेद भवन देखने की उत्सुकता है कि उसमें ऐसा क्या खास है।
Read More: कानों में रूई ठूंस कर बैठे अफसर, शहर में अवैध निर्माणों की बाढ़



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Mxo9LI
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment