‘उधड़े शहर’ पर उखड़े आयुक्त

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

- सडक़ मरम्मत का काम जल्द पूरा करने को कहा

जोधपुर. शहर में विकास के नाम पर खोदी गई सडक़ों और चौराहों के मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त दुर्गेश कुमार बिस्सा ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने सडक़ मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करने को कहा है। इसके लिए शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक भी ली। एक सप्ताह बाद लम्बी छुट्टी से लौटे आयुक्त बिस्सा ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने सडक़ मरम्मत सहित अन्य विकास कार्यों के बारे में समस्त जोन प्रभारियों को निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त द्वारा प्राधिकरण की देनदारियों सहित प्राधिकरण की वित्तिय स्थिति के बारे में जानकारी दी। बैठक में निदेशक वित्त टीडी शर्मा, निदेशक अभियांत्रिकी सुखराम चौधरी, ज्ञानेश्वर व्यास, महेन्द्र माथुर सहित सभी अभियन्तागण मौजूद रहे। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने उधडे़ हुए शहर को लेकर कई समाचार प्रकाशित किए थे। शनिवार के अंक में भी निकायों की लापरवाही से आमजन को हो रही परेशानी भी उजागर की थी।

मानसून पूर्व सडक़ मरम्मत कार्य करना होगा पूरा
निदेशक अभियांत्रिकी ने बताया कि सडक़ मरम्मत कार्य में शिथिलता सामने आ रही है। इस पर आयुक्त ने सख्ती दिखाई है। निदेशक अभियांत्रिकी ने बताया कि आयुक्त द्वारा सारण नगर आरओबी एवं वीर दुर्गादास राठौड़ मल्टीलेवल फ्लाईओवर के समस्त बकाया कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने उम्मेद उद्यान के अन्दर हरियाली लगाने के लिए डीपीआर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
नए विकास कार्य का एस्टीमेट बैठक में
आयुक्त ने कहा कि सभी अभियन्ता अपने-अपने क्षेत्र के प्रभारी है इसलिए सभी अभियन्ताओं का दायित्व है कि अपने-अपने क्षेत्र में नियमानुसार शहर के विकास में अपनी प्रभावी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। आयुक्त द्वारा अभियन्ताओं को कुशलता से कार्य सम्पादित करने हेतु आवश्यक सुझाव प्रदान किए गए। आयुक्त ने जोनवार विकास कार्यों का रिव्यू करने के साथ नवीन विकास कार्यों की उपयोगिता व आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए एस्टिमेट बनाकर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु अगली पीडब्ल्यूसी की बैठक में प्रस्तुत करने भी निर्देश प्रदान किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sESnEr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment