इस छात्रसंघ अध्यक्ष की सुविधा देख प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के कुलपति व रजिस्ट्रार हुए हैरान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

 

- राजस्थान विवि जयपुर में छात्रसंघ अध्यक्ष के पास केवल 4 कर्मचारी

- उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर में छात्रसंघ अध्यक्ष को एक भी कर्मचारी नहीं

 

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष को विवि की ओर से दिए गए 14 कर्मचारियों पर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, रजिस्ट्रार और संबंधित छात्रसंघ अध्यक्ष हैरान हैं। प्रदेश के सबसे बड़े राजस्थान विवि जयपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष को भी चार कर्मचारी ही उपलब्ध करवाए गए हैं। अप्रेल में कार्यकाल खत्म होने पर ये कर्मचारी भी वापस विवि के अधीन आ गए हैं। अजमेर, कोटा, बीकानेर व उदयपुर विवि के छात्रसंघ अध्यक्षों को उनके विवि ने एक भी कर्मचारी नहीं दिया है। भरतपुर स्थित महाराज सूरजमल बृज विवि में छात्रसंघ अध्यक्ष का पद ही नहीं है। जोधपुर में स्थित अन्य विवि की बात करें तो राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, कृषि विवि जोधपुर और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् आयुर्वेद विवि के छात्रसंघ अध्यक्षों को भी रुटीन कामकाज के लिए कोई कर्मचारी नहीं दिए गए हैं।

 

मंत्री जैसी सुविधाएं
जेएनवीयू विवि ने छात्रसंघ अध्यक्ष कार्यालय के लिए एक अक्टूबर 2017 से छह गार्ड, दो चपरासी, दो उच्च कुशल कर्मचारी, दो कुशल कर्मचारी व दो लिपिक सहित 14 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनके वेतन के रूप में अब तक करीब आठ लाख रुपए खर्च हो चुके हैं। विवि ने छात्रसंघ अध्यक्ष को छह गार्ड दिए हैं, जबकि विधायकों को भी एक-एक गार्ड रखने की इजाजत है।

 

जून तक मिल रही है सुविधा

प्रदेश के सभी विवि में फरवरी से लेकर अपे्रल तक सभी छात्रसंघ अध्यक्षों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन जयनारायण व्यास विवि छात्रसंघ अध्यक्ष का कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा।

प्रदेश के अन्य विवि में कानून-नियम सर्वोपरि

विवि का नाम --------- छात्रसंघ अध्यक्ष-----विवि की ओर से उपलब्ध कराए गए कर्मचारी

1 राजस्थान विवि जयपुर --------- पवन गोयल --------- 4

2 कोटा विश्वविद्यालय --------- पिंकेश मीणा --------- शून्य

3 महर्षि दयानंद विवि अजमेर ---------मनीष पूनिया --------- शून्य

4 महाराजा गंगासिंह विवि बीकानेर --------- जयवीरसिंह भाटी --------- शून्य

5 मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि उदयपुर ---------भवानीशंकर बोरीवाल --------- शून्य

6 महाराणा प्रताप कृषि विवि उदयपुर --------- मणिराम चौधरी --------- शून्य

7 राष्ट्रीय विधि विवि जोधपुर --------- सोनाली खत्री --------- शून्य

8 कृषि विवि जोधपुर --------- अंजलि जीनगर --------- शून्य

9 आयुर्वेद विवि जोधपुर --------- आसवीर मण्डलावत --------- शून्य

10 जयनारायण व्यास विवि जोधपुर ---------कांता ग्वाला --------- 14

11 महाराजा सूरजमल बृज विवि भरतपुर --------- छात्रसंघ अध्यक्ष पद ही नहीं

 

क्या कहते हैं कुलपति व रजिस्ट्रार

हमने छात्रसंघ कार्यालय की सुरक्षा के लिए शिफ्ट में एक-एक सिक्योरिटी गार्ड लगा रखा है। छात्रसंघ अध्यक्ष को गार्ड नहीं दिया है। ये गार्ड भी विवि की संपत्ति की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।
- प्रो. आरके कोठारी, कुलपति, राजस्थान विवि जयपुर

 

जोधपुर विवि ने 14 कर्मचारी लगाने की कौनसी परंपरा चला रखी है। हमारे यहां तो छात्रसंघ अध्यक्ष को एक भी कर्मचारी नहीं दिया है। मेरे खुद के पास ही दो-तीन कर्मचारी हैं।
- हिम्मतसिंह भाटी, रजिस्ट्रार, मोहनलाल सुखाडिय़ा विवि, उदयपुर

 

नहीं जी, हमारे नियमों में ऐसा कुछ नहीं है। हमने अपने छात्रसंघ अध्यक्ष को एक भी कर्मचारी नहीं दिया है।
- विजय श्रीमाली, कुलपति, महर्षि दयानंद सरस्वती विवि, अजमेर

 

छात्रसंघ अध्यक्ष को कर्मचारी देने का हमारे यहां कोई प्रावधान नहीं है। वैसे हमारे अध्यक्ष ने न तो कभी इसकी मांग की और न ही हमने उपलब्ध करवाए।
सोहनलाल शर्मा, रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय विवि विश्वविद्यालय, जोधपुर

 

हमारे यहां एकेडमिक माहौल है। छात्रसंघ को कर्मचारी देने का कोई प्रावधान नहीं है।
डॉ. बलराज सिंह, कुलपति, कृषि विश्वविद्यालय, जोधपुर


क्या कहते हैं प्रदेश के सबसे बड़े विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष

मेरे पास चार कर्मचारी हैं। इसमें दो चपरासी व दो बाबू का काम करते हैं। सभी कार्यालयी काम ही करते हैं। इनका भी कार्यकाल अप्रेल में खत्म हो गया।
पवन गोयल, छात्रसंघ अध्यक्ष, राजस्थान विवि, जयपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2I8qMjW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment