शाह और गडकरी के बाद अब जोधपुर के नेताजी भी करेंगे यह काम ...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

यह है जिले की स्थिति
- ६०२ बूथ पर जाएंगे शहर भाजपा के पदाधिकारी

- १०२६ बूथ देहात भाजपा के हिस्से में

- १ सप्ताह में पूरा करना है अभियान
- एक पदाधिकारी को ५ से १० बूथ का टारगेट

- रात को भी रुकना होगा बूथ क्षेत्र में
-------------

जोधपुर.

जिस तरह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई वरिष्ठ मंत्री ‘सम्पर्क से समर्थन’ अभियान के तहत फिल्म और क्रिकेट सेलिब्रिटी, बिजनेस टायकून से मिल रहे हैं, उसी तर्ज पर भाजपा के जिला स्तरीय नेता और विधायक भी बूथ क्षेत्र में जाएंगे। इन पदाधिकारियों को बूथ स्तर पर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी होगी और बूथ स्तर के कार्यकर्ता के घर रात्रि प्रवास करना होगा। एक माह चलने वाले अभियान का आगाज रविवार से हो गया।

रिपोर्ट जाएगी मुख्यालय

भाजपा को चिंता है कि पार्टी कार्यकर्ता उदासीन हैं। गत दिनों मुख्यमंत्री ने जयपुर में आयोजित एक बैठक में चिंता जताते हुए कहा था कि जयपुर से भेजी जाने वाली प्रचार सामग्री बोरों में बंद पड़ी रह जाती है। चाय की थडि़यों पर होने वाली पार्टी की आलोचना का कार्यकर्ता जवाब नहीं देते। इस स्थिति को देखते हुए ही सम्पर्क से समर्थन अभियान का विस्तार बूथ स्तर तक किया गया है। बूथ क्षेत्र में जाने वाले पदाधिकारी को अपने दौरे की रिपोर्ट बनानी होगी। इसमें बताना होगा कि रात्रि विश्राम कहां किया, कितने लोगों से मिले और क्या जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने क्या समस्या बताई और उसके समाधान के लिए क्या प्रयास किए। यह रिपोर्ट जिला और प्रदेश मुख्यालय भिजवाई जाएगी।

इनका कहना है

मेरी कार्यशैली सालभर एक जैसी ही रहती है। मैं हर कार्यक्रम में जाती हूं। एेसा नहीं कि एग्जाम होता है तब पढ़ती हूं। अब पार्टी का आदेश हुआ है तो मेरे सम्पर्क कार्यक्रम को और सम्बल मिलेगा।
- सूर्यकांता व्यास, विधायक, सूरसागर

आलाकमान के निर्देश पर अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। हमारे क्षेत्र में १०२६ बूथ हैं। कोशिश होगी कि ७०० बूथ तक पदाधिकारी पहुंच जाएं।
- भोपालसिंह बड़ला, जिलाध्यक्ष भाजपा, देहात जोधपुर।

-------
विधायक व्यास ने शुरू किया अभियान

सूरसागर विधायक सूर्यकान्ता व्यास ने अभियान की शुरुआत वार्ड संख्या 20 से की। मसूरिया मण्डल अध्यक्ष किशन लड्ढा ने बताया कि वे बूथ अध्यक्ष सुशील पाल, नेमीचन्द, रमेश बंजारा, अरविन्द लखानी, प्रेमलता गौड़ व विष्णु प्रजापत से भी मिलीं। अभियान के तहत वे मसूरिया, सूरसागर, चौपासनी और प्रतापनगर मण्डल में सम्पर्क करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HCCtPl
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment