जनप्रतिनिधियों ने नहीं दी फूटी कौड़ी, फिर भी बन रहा बिलाड़ा का ट्रोमा सेंटर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

विधायकों, मंत्रियों एवं सांसदों द्वारा जनसमूह में घोषणा करके भूल जाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन अगर घोषणाएं आम जनजीवन एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हो और जनप्रतिनिधि उन्हें अमलीजामा नहीं पहना सके तो आमजन इसे दगाबाजी ही मानेंगे। हालांकि जनसहयोग के चलते ट्रोमा सेंटर का निर्माण अब अंतिम चरण में है।
21 अप्रेल, 2017 को राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री के साथ ट्रोमा सेंटर के आधारशिला समारोह में केन्द्रीय मंत्री, राज्यसभा सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक ने बढ़-चढ़कर अपने विवेकाधीन कोष से लाखों की धन राशि देने की घोषणाएं की, लेकिन तेरह माह गुजर जाने और ट्रोमा सेंटर के लगभग बन जाने तक जनप्रतिनिधियों के कोष से एक फूटी कोड़ी तक नहीं मिली है। किसने, कितनी राशि की घोषणा की रामनारायण डूडी (राज्यसभा सांसद) - 50 लाख

अर्जुनलाल गर्ग (विधायक) - 25 लाख
पीपी चौधरी (केन्द्रीय राज्यमंत्री) - 10 लाख ४० लाख से की शुरुआत

जन प्रतिनिधियों के विवेकाधीन कोष की राशि नहीं मिलते देख निर्माण समिति ने अपने कोष के ४० लाख की राशि से भवन निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया। साथ ही छत्तीस कौम में आर्थिक सहायता के लिए मुनादी करवा दी। ट्रोमा सेंटर निर्माण का कार्य शुरू कर देने और आर्थिक तंगी आते देख कस्बे के लोग अपनी ओर से आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आए और अब तक दो करोड़ से अधिक की राशि निर्माण समिति को भेंट कर चुके हैं।
कार्यकारी एजेंसी का पेंचराज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी ने 50 लाख की राशि नहीं मिलने का कारण बताते हुए कहा कि उन्होंने घोषणा के दूसरे दिन ही जिला परिषद् कार्यकारी अधिकारी को उनके कोष से 50 लाख की राशि बिलाड़ा ट्रोमा सेंटर निर्माण के लिए देने को लिख दिया। लेकिन, उसमें कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग दर्शा दी गई। एजेंसी परिवर्तन के लिए भी निर्माण समिति का कोई सदस्य उनसे नहीं मिला। कुछ इसी तरह का जवाब केन्द्रीय मंत्री पीपी चौधरी का भी रहा। क्षेत्रीय विधायक गर्ग तो ट्रोमा सेंटर निर्माण के दौरान कई बार आए, आर्थिक तंगी की भी उन्हें जानकारी थी, बावजूद इसके उन्होंने सरकारी कार्यकारी एजेंसी को बदलकर गंगा मैया निर्माण समिति के नाम जिला परिषद् को पत्र नहीं भेजा। (निसं)फोटो...ट्रोमा सेंटर के लिए दिए पांच लाख

कस्बे में जनसहयोग से बनकर तैयार हो रहे ट्रोमा सेंटर के निर्माण के लिए शुक्रवार को उचियाडऱ्ा क्षेत्र के शिवमन्दिर विकास समिति की ओर से पांच लाख रुपये का चैक ट्रोमा सेंटर निर्माण समिति के सदस्यों को भेंट किया। वहीं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने वाली मारूति नन्दन सुन्दरकाण्ड मंडली को भेंट में मिली 11 हजार रुपये की राशि भी मंडली के प्रमुख श्यामसुन्दर सोनी ने ट्रोमा सेंटर के लिए भेंट कर दी। उल्लेखनीय है कि अब तक ग्रामीण दो करोड़ से अधिक राशि भेंट कर चुके हैं। उचियाडऱ्ा विकास समिति के शेरसिंह राठौड़ ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने उचियार्डा में शिव मन्दिर का निर्माण करवाया है। वहां एकत्र हुई राशि में से पांच लाख की राशि शेष बची, जिसे ट्रोमा सेंटर के लिए देना तय हुआ। सीरवी समाज के कोटवाल पेमाराम, जमादार पेमाराम तथा मांगीलाल बर्फा, मांगीलाल, कोषाध्यक्ष मांगीलाल पटेल आदि निर्माणाधीन ट्रोमा सेंटर पहुंचे और निर्माण समिति अध्यक्ष शेषाराम खदाव व अन्य को पांच लाख का चैक सोंपा। (निसं)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LROjsm
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment