सेवानिवृत्त क्लर्क की बेरहमी से हत्या, लाठी सरियों से पीट-पीटकर थामी सांसे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर। शहर में घूम रहे हमलावरों को न कानून का खौफ है, न ही कानून के रखवालों का डर। हमलावर अब तो निहत्थों पर हथियारों से वार करने से भई नहीं चूकते हैं। ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला जोधपुर शहर के उम्मेद चौक ब्राह्मणों की गली से निकलकर सामने आया है। इस घटना को सुनकर आपकी भी रूह कांप उठेगी। वनविभाग से सेवानिवृत्त क्लर्क की रविवार शाम को अज्ञात हमलावारों ने लाठी सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

हमलावरों के वार से थमी सांसे

पुलिस के अनुसार उम्मेद चौक स्थित ब्राह्मणों की गली कबीर पंथी हाउस निवासी पूरण सिंह (५८) पुत्र इन्द्र सिंंह राजपूत पर हमलावरों ने लाठी व डण्डों से हमला कर दिया और फरार हो गए। इस दौरान घायल पूरण सिंंह का पांव व पसलियां टूट गई। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। रास्ते से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने खून से लथपथ पूरण सिंंह को अपराह्न ४.३० बजे के करीब महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन घायल को चिकित्सकों के हवाले छोड़कर ऑटो चालक अस्पताल से रवाना हो गया। यही वजह रही कि पुलिस अभी तक पूरण पर हमला करने वाले स्थान तक का पता नहीं लगा सकी है। अस्पताल में इलाज के दौरान घायल पूरण सिंंह की सांसे थम गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है।

वारदातस्थल को लेकर पुलिस असमंजस

पुलिस ने बताया कि मृतक पूरण सिंंह वन विभाग में क्लर्क था। कुछ समय पूर्व ही उसने वीआरएस लिया था। वर्तमान में किला रोड पर पेड़-पौधों को पानी पिलाने का काम करता था। एेसे में पुलिस को अंदेशा है कि किला रोड पर ही हमलावरों ने उस हमला किया होगा। इसके चलते सदर कोतवाली थानाधिकारी इन्द्र सिंंह किला रोड पहुंचकर घटनास्थल को तलाशने के प्रयास में जुटे रहे। लेकिन कोई सबूत फिलहाल हाथ नहीं लगा है।

जमीनी विवाद को लेकर हमले की आशंका

पुलिस को अंदेशा है कि जमीनी विवाद को लेकर पूरण सिंह की हमलावर हत्या कर सकते हैं। दरअसल, मृतक पूरण सिंंह का जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा था। जमीनी विवाद न्यायालय में विचाराधीन हैं। फिलहाल पुलिस घटनास्थल व हमलावरों की तलाश करने में जुटी है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2lzLH6l
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment