अब भीतरी शहर में लोडिंग टैक्सी के प्रवेश पर चार घंटे रहेगी रोक, ये रहेगा आने-जाने का रास्ता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कटला बाजार में लोडिंग टैक्सी बीच रास्ते में खड़ी करके प्रदर्शन करने वाले चालकों को यातायात पुलिस ने शुक्रवार को राहत प्रदान की। अब भीतरी शहर में दोपहर एक से शाम पांच बजे तक यानि चार घंटे के लिए ही लोडिंग टैक्सियों के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय व यातायात) भुवन भूषण यादव ने बताया कि भीतरी शहर में यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए वन-वे व्यवस्था पहले से लागू है। अब भीतरी शहर में दोपहर एक से शाम पांच बजे लोडिंग टैक्सियों का प्रवेश निषेध रहेगा। इसके अतिरिक्त समय में लोडिंग वाहनों के लिए भीतरी शहर में प्रवेश की अनुमति रहेगी। इससे पहले गत माह लोडिंग टैक्सियों के लिए भीतरी शहर में दोपहर 12 से शाम सात बजे तक प्रवेश निषेध कर दिया गया था। जिसके विरोध में लोडिंग टैक्सी चालकों ने गुरुवार को कटला बाजार में रास्ता रोककर प्रदर्शन किया था और पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा था।

 

इसके अलावा भीतरी शहर में निम्नलिखित वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी :-

- बाटा तिराहे से त्रिपोलिया होते हुए कन्दोई बाजार की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह वाहन घासमण्डी तिराहा, लोहार चौक, कद्दूस की होटल होते हुए कन्दोई बाजार, सिटी पुलिस तिराहा जा सकेंगे और घासमण्डी रोड, जवाहरखाना होते हुए घंटाघर जा सकेंगे।


- सिटी पुलिस तिराहा से कन्दोई बाजार, घंटाघर की तरफ तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह वाहन माणक चौक, घंटाघर पुलिस चौकी के पीछे से होकर पन्ना निवासी होकर घंटाघर आ सकेंगे।


- घंटाघर से सिटी पुलिस तिराहे की ओर जाने वाले वाहन कन्दोई बाजार होकर जा सकेंगे।


- आडा बाजार से सिटी पुलिस तिराहे की तरफ जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।


- माणक चौक से सिटी पुलिस तिराहे की तरफ जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। यह वाहन कन्दोई बाजार होकर सिटी पुलिस तिराहा व बाटा तिरा की तरफ जा सकेंगे।


- कद्दूस की होटल से लोहार चौक, घासमण्डी तिराहा होकर बाटा तिराहा जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह वाहन कन्दोई बाजार, त्रिपोलिया होकर बाटा तिराहा आ सकेंगे।


- नई सड़क, जवाहर खाना मोड़ से बाटा तिराहा की तरफ जाने वाले तिपहिया व चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा। यह वाहन नई सड़क चौराहा, सोजती गेट होकर बाटा तिराहा जा सकेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xTF7AR
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment