हत्या और आत्महत्या से जुड़े खुले राज, तो सलाखों के पीछे आए खौंफनाक चेहरे..

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

ससुराल से लौट श्रमिक ने पत्थर कटिंग फैक्ट्री में फंदा लगाया

- सूरसागर चौपड़ स्थित फैक्ट्री का मामला

जोधपुर. सूरसागर में फिदूसर चौपड़ स्थित स्टोन कटिंग की फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक ने शुक्रवार को पंखे के हुक पर फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया, लेकिन मृतक शुक्रवार सुबह दोस्त के साथ ससुराल जाकर फैक्ट्री लौटा था।

पुलिस के अनुसार मूलत: जोलियाली में पूनियों की ढाणी निवासी श्रवणराम (25) पुत्र राजूराम जाट फिदूसर चौपड़ में भोमियाजी का थान के पीछे स्थित आरके जोशी सैण्ड स्टोन नामक फैक्ट्री में काम करता था। वह और एक अन्य श्रमिक फैक्ट्री परिसर में ही बने कमरे में रहते थे। वह गुरुवार रात साथी श्रमिक महिपाल के साथ ससुराल गया था, जहां से दोनों शुक्रवार सुबह ही काम पर लौटे थे। इस बीच, महिपाल दूध लेने चला गया। वो कुछ देर बाद लौटा तो कमरे का दरवाजा खुला था। वह अंदर पहुंचा तो श्रवण पंखे के हुक पर रस्सी के फंदे से लटक रहा था। महिपाल के चिल्लाने की आवाज सुन अन्य श्रमिक वहां आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा गया। मृतक के एक पुत्र व पुत्री है।

 

 

 

दस साल से फरार दो वांछित गिरफ्तार

- दस साल से फरार

- दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
आगोलाई (जोधपुर). बालेसर थानाधिकारी देवेन्द्रसिंह के नेतृत्व में बालेसर थाना व आगोलाई चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दस साल से फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। चौकी प्रभारी एएसआई माधोसिंह ने बताया कि अलग-अलग मामलों में दस साल से फरार चल रहे भाटेलाई पुरोहितान निवासी इन्द्रसिंह व तोलेसर चारणा निवासी गोपाराम राव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tEqNI2
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment