हमारे ही कामों का उद्घाटन कर गईं मुख्यमंत्री, उनको सबक सिखाएगी मारवाड़ की जनता : गहलोत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सर्व धर्म सामूहिक विवाह आयोजन समिति के तत्वावधान में सोमवार को राज इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आयोजित हुए समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आशीर्वाद देने पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका जोरों-शोरों से स्वागत किया गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान वे वर्तमान सरकार पर जमकर गरजे। घनश्याम तिवाड़ी के पत्र के बारे में उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार बनी है। तब से अघोषित आपातकाल की स्थितियां बनी हुई हैं। देश में भय का माहौल है। तिवाड़ी ने बीजेपी की नीतियों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। उन्होंने खुले तौर पर अध्यक्ष शाह और राज्य की मुख्यमंत्री के खिलाफ आरोप लगाए हैं। इससे बीजेपी की चाल और चरित्र की धज्जियां उड़ चुकी हैं। बीजेपी के अध्यक्ष पर आरोप लगाना यह बात दर्शाता है कि भ्रष्टाचार किस कदर बढ़ गया है भाजपा के कार्यकाल में। तिवाड़ी के पत्र को जो पढ़ लेगा वह समझ जाएगा कि आज देश की स्थिति क्या हो चली है।

 

उन्होंने जिस तरह से अपनी व्यथा व्यक्त किया है इससे उन्होंने सरकार को एक्सपोज करके रख दिया है। जो व्यक्ति बचपन से आरएसएस व भाजपा का व्यक्ति रहा है। जब वह ही यह कह रहा है तो समझ जाना चाहिए कि वर्तमान स्थितियां कैसी होंगी। मुख्यमंत्री ने चार साल उपेक्षा की है और हमारे ही किए गए कामों का आकर उद्घाटन कर दिया। रिफाइनरी को जिस तरह से बर्बाद किया गया है उससे जनता नाराज है। अब समय आ गया है और मारवाड़ की जनता मुख्यमंत्री को अच्छा सबक सिखाएगी। मुख्यमंत्री जो यहां आकर आंकड़ेबाजी कर गई हैं उसका कोई असर नहीं पडऩे वाला है। जालोर में कांग्रेस के कार्यक्रम में मचे हंगामे पर उन्होंने कहा कि मतभेद कहां नहीं होते हैं। चार महीनों में अब तक भाजपा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नहीं नियुक्त कर पाई है तो क्या यह उनका आपसी मतभेद नहीं है। इस सरकार का जाना अब निश्चित है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KlJJ7C
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment