कांग्रेस जीत गई क्या अब बिलाडा के पार्षद सुनिल परमार इस्तीफा देंगे?

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

बिलाडा. नगरपालिका के वार्ड 15 के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस की संगीता साहू विजयी घोषित की गई। उन्होंने भाजपा की संतोष सीरवी को हरा कर यह चुनाव जीता। यह सीट पहले भाजपा के कब्जे में थी, भाजपा पार्षद दुर्गा राठौड़ ने सरकारी नौकरी ज्वाइन करने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण उपचुनाव करवाए गए। निर्वाचक अधिकारी कंचन राठौड ने कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में संगीता साहू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला कर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। निर्वाचन अधिकारी कंचन राठौड ने मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि कुल 745 मतदाताओं ने अपने मतोधिकार का उपयोग किया जिसमे कांग्रेस की संगीता साहू को 468 मत व भाजपा की संतोष सीरवी को 274 मत मिले। तीन लोगो ने नोटा का भी उपयोग किया।

 

भाजपा पार्षद अब इस्तीफा देगा?-
वार्ड १५ में रहने वाले और वार्ड ५ के पार्षद सुनिल कुमार परमार ने चुनाव परिणाम आने के एक दिन पहले बुधवार को दावा किया था कि यहां से भाजपा प्रत्याशी संतोष ही चुनाव जीतेगी। अगर एेसा नहीं होता है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। इस आशय के पत्र को सुनिल कुमार परमार ने खुद ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। सुबह मतगणना स्थल पर सुनिल परमार बिलाड़ा भाजपा अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ के साथ थे। ज्योंहि परिणाम घोषित किए गए है भाजपा पार्षद वहां से खिसक लिया तब से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। मोबाइल भी स्विच ऑफ है। इस कारण यह सवाल पहेली बनकर रह गया है कि अब जबकि संतोष सीरवी चुनाव हार गई है तो क्या वे अपने पद से इस्तीफा देंगे। कस्बे में यह सवाल पूरे दिन चर्चा की विषय रहा। इधर, पालिकाअध्यक्ष मनोहरसिह हाम्बड व बिलाड़ा भाजपा अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ ने किसी तरह का इस्तीफा नहीं मिलने की बात कही है।

यह लिखा था इस्तीफे में-

बिलाड़ा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के नाम लिखे पत्र में वार्ड 5 के पार्षद सुनिल कुमार परमार ने पार्षद पद से इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध करते हुए लिखा था कि वार्ड 15 मेरा रहवासी वार्ड है। यहां से भाजपा प्रत्याशी संतोष सीरवी व पार्टी की पराजय के लिए मैं स्वयं जिम्मेदार हूं। इस पराजय को जनादेश समझते हुए मैं अपने पार्षद पद से इस्तीफा दे रहा हूं। आपसे अनुरोध है कि मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें। पार्षद ने हस्ताक्षर मय सील के लेटर हैड पर लिखे अग्रिम त्यागपत्र को वायरल ही किया था, उसकी प्रति जिलाकलक्टर, बिलाड़ा उपखंड अधिकारी, नगरपालिकाध्यक्ष व अध्यक्ष देहात भाजपा को भेजने का भी उल्लेख किया, मगर अभी तक इनमें से किसी के पास त्यागपत्र नहीं पहुंचने की सूचना है।

भाजपाइयों को निराशा-

नगरपालिका के वार्ड 15 पहले भाजपा के कब्जे में था वहां कांग्रेस की जीत से एकाएक निराशा छा गई। इस वार्ड अपने प्रत्याक्षी को जिताने के लिए विधायक अर्जुनलाल गर्ग, पालिकाध्यक्ष मनोहरसिह हाम्बड, प्रधान सुमित्रा विश्रोई, नगरध्यक्ष मदनसिह राठौड एव दर्जनों पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर विकास के नाम पर वोट मांगे थे।

कांग्रेस कार्यकताओं की जीत-

वार्ड 15 से हासिल करने वाली संगीता साहू ने इसे कांग्रेस एव कांग्रेस कार्यकताओं की जीत बताया तथा सभी कार्यकताओं का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वो वार्ड के विकास के लिए कमी नहीं आने देंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tarck8
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment